आरती सिंह ने पहली रसोई में बनाया हलवा, तस्वीरों में देखें कैसे ससुराल में मुस्कुराते हुए चला रही थीं कड़छी

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली रसोई की झलक दिखाई. किचन में उन्हें देख फैन्स भी बड़े खुश नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आरती सिंह की पहली रसोई
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट आरती सिंह की शादी हो चुकी है और फाइनली उन्होंने ससुराल में एंट्री हो चुकी है. ससुराल में एंट्री हुई तो रस्म रिवाज शुरू हुए. आरती ने सोशल मीडिया पर पहले अपने ग्रैंड वेलकम की वीडियो शेयर की थी और अब पहली रसोई की झलक दिखाई. आरती ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की जिनमें वो किचन में हलवा बनाती दिखीं. रेड सूट, हाथों में चूड़ा और गजरा लगाए आरती का दुल्हन का वाला लुक बेहद प्यारा लग रहा था. तस्वीरें शेयर करते हुए आरती ने लिखा, पहली रसोई-मिठास और प्यार से भरपूर.  

आरती सिंह को मिली ढेर सारी बधाइयां

आरती को किचन में मेहनत करते देख फैन्स भी खुश होते दिखे. एक ने लिखा, मैम जितने प्यार से आप बना रही हैं हलवा भी उतना ही स्वाद बना होगा. एक ने चुटकी लेते हुए लिखा, पहला पोज कोमोलिका वाला लग रहा था. एक ने लिखा, आप बहुत ही अच्छी इंसान हैं. बिग बॉस में आपके बिहेवियर से दिखता था. एक ने लिखा, आप ही एक सेलेब हैं जो शादी की हर रस्में निभाती नजर आ रही है. गॉड ब्लेस यू...हैप्पी मैरिड लाइफ.

बता दें कि आरती सिंह ने दीपक चौहान से शादी की है. दीपक एक बिजनेस मैन हैं. दोनों ने 25 अप्रैल को शादी की. आरती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगीत, हल्दी, मेहंदी और बिदाई तक  सभी तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं. बता दें कि आरती की शादी का हाई प्वॉइंट गोविंदा भी रहे. क्योंकि गोविंदा शादी में शामिल हुए थे. उनका आना पूरे परिवार के लिए एक सरप्राइज था. गोविंदा अपने भाई और बेटे के साथ वहां पहुंचे थे.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Israel Iran War के बीच India को बड़ी राहत! Hormuz से निकलकर Mundra Port पहुंच रहा Shivalik जहाज |LPG