अनुपमा के जीवन की फिर नई शुरुआत, प्रोमो में दिखा नया चेहरा, लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- ये इंडिया का मैप पूरा करके थमेगी

अनुपमा सीरियल में एक बार फिर लीप आ गया है, जिसके बाद ‘अनुपमा’ की जिंदगी में सचिन त्यागी की एंट्री देखने को प्रोमो में मिली है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अनुपमा के नए प्रोमो को लोगों ने किया ट्रोल
नई दिल्ली:

'अनुपमा' स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बना हुआ है, जिसमें अनुपमा की कहानी दर्शकों को एंटरटेन भी करती है और कई बार ट्रोलिंग का कारण भी बन जाती है. ऐसा ही कुछ शो के लेटेस्ट प्रोमो के वायरल होने से हुआ है, जिसमें लीप के बाद अनुपमा (रुपाली गांगुली) की जिंदगी की नई शुरुआत को दिखाया गया है. वहीं उसकी जिंदगी में एक नया शख्स एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अनुपमा सीरियल का खूब मजाक बन रहा है और लोग खूब मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. 

अनुपमा का नया प्रोमो आया सामने 

मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अनुपमा का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कहानी में एक छोटा सा लीप दिखाया गया है. प्रोमो में अनुपमा गोवा शिफ्ट हो गई है और वहां अपनी जिंदगी का एक नया फेज शुरू कर चुकी है. प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा समुद्र किनारे पर साइकिल चलाती दिख रही है और उसके पीछे एक छोटी बच्ची बैठी है. वह बच्ची एक्साइटमेंट में अनुपमा से साइकिल और तेज चलाने को कहती है, जो एक बहुत ही प्यारा और खुशमिजाज पल है. इसके तुरंत बाद, अनुपमा को यह सोचते हुए दिखाया गया है कि समुद्र किनारे लगी कई छोटी दुकानों के बीच वह अपना खाने का स्टॉल कहां लगाए. इधर-उधर देखने के बाद, उसे लहरों के पास एक जगह मिलती है और वह वहीं अपना स्टॉल शुरू करने का फैसला करती है. फिर वह स्नैक्स बेचते और लोगों को अपना खाना चखने के लिए बुलाते हुए दिखती है. हालांकि, वहां से गुजर रहा एक कपल सवाल करता है कि गोवा के बीच पर कोई ढोकला क्यों खाना चाहेगा, जिसे सुनकर अनुपमा उलझन में पड़ जाती है.

ये भी पढे़ं- UK07 Rider के हुए मल्टीपल फ्रैक्चर, इमोशनल मन्नारा चोपड़ा का अनुराग डोभाल के परिवार को मैसेज, बोलीं-आप उस पैसे का क्या करेंगे?

अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया शख्स

प्रोमो में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब सचिन त्यागी, जिनकी हाल ही में शो में नई एंट्री हुई है, पास ही बीच पर बैठे नजर आते हैं. जैसे ही लहरें करीब आती हैं, वह "थ्री, टू, वन" गिनना शुरू करते हैं, और अचानक एक तेज लहर आती है, जिससे अनुपमा का बैलेंस बिगड़ जाता है और उसका स्टॉल गिर जाता है. ​जब अनुपमा उठने की कोशिश करती है, तो सचिन त्यागी का किरदार उसकी ओर आता है और मदद के लिए हाथ बढ़ाता है. लेकिन उसे ऊपर खींचने के बजाय, वह उसके हाथ में कागज का एक छोटा टुकड़ा थमा देता है और वहां से चला जाता है. जब अनुपमा उस कागज को खोलती है, तो उस पर एक मोटिवेशनल कोट लिखा होता है. उसे जाते हुए देखकर अनुपमा सोच में पड़ जाती है. 

Advertisement

प्रोमो देखने के बाद फैंस जहां अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड के लिए एक्साइटेड हैं तो वहीं लोगों ने इस नए ट्रैक को लेकर ट्रोल किया है. एक यूजर ने लिखा, अनुपमा का 10000वीं नई शुरुआत. मुझे लगता है छठा आदमी है ना. दूसरे यूजर ने लिखा, अनुपमा चली गोवा. तीसरे यूजर ने लिखा, दिल तो बच्चा है जी. कुछ नया करने के लिए तैयार. चौथे यूजर ने लिखा, ये इंडिया का मैप पूरा करके थमेगी. 

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा के लिए हर 15-20 दिन में ये चीज भेजते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा को हुई जलन, बोले- 20 साल से जानते हैं मुझे लेकिन..

Advertisement
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav