टीवी की दुनिया से इतने साल से कहां गायब हैं अनुज की रियल लाइफ अनुपमा, तीन सीरियल करके हो गईं गायब

Anupama Serial: टीवी के सबसे फेमस शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने वाले एक्टर गौरव खन्ना को तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला अब क्या करती है क्या आप जानते हैं?

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
अनुपमा के अनुज एक्टर गौरव खन्ना की वाइफ अकांक्षा चमोला हैं एक्ट्रेस
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हैं गौरव खन्ना
  • गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला से की शादी
  • आकांक्षा चमोला ने किया टीवी सीरियल में काम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Anupama Serial: टीवी का नंबर वन सीरियल अनुपमा लोगों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है. ना सिर्फ अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली बल्कि इस सीरियल में अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना की भी फैन फॉलोइंग गजब की है. अनुज कपाड़िया के रोल में गौरव को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला भी एक बेहतरीन टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, पर केवल तीन ही सीरियल करने के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को टाटा बाय-बाय कर दिया. अब आकांक्षा क्या करती हैं और कैसी दिखती हैं आइए हम आपको बताते हैं.

कहां गायब हो गई अनुपमा के अनुज की वाइफ 

अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना ने 24 नवंबर 2016 को टेलीविजन एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के साथ शादी की थी. दोनों का एक बेटा और एक बेटी भी है. आकांक्षा चमोला खुद एक बेहतरीन टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने भुतू और स्वरागिनी जैसे सीरियल में बेहतरीन अभिनय किया था.

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव 

टीवी इंडस्ट्री से दूर होने के बाद भी आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उनकी कई सारी रील्स वायरल होती हैं. इंस्टाग्राम पर आकांक्षा चमोला के लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए आए दिन वो अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं. आकांक्षा चमोला ने 2005 में स्वरागिनी- जुड़े रिश्तों के सुर से अपने करियर की शुरुआत की थी.

Advertisement

एक टीवी सीरियल ऑडिशन के दौरान ही उनकी मुलाकात गौरव खन्ना से हुई थी, दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे गौरव और आकांक्षा की दोस्ती प्यार में बदलगई, फिर दोनों ने शादी कर ली. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब घर से विदा हुआ हिरणी का बच्चा तो फूट-फूटकर रो पड़ा पूरा परिवार
Topics mentioned in this article