'अनुपमा' की इस एक्ट्रेस को 'CID' छोड़ने के लिए किया गया था मजबूर, डिप्रेशन का किया सामना, 7 साल तक सिर्फ कैमियो से करना पड़ा गुजारा

अनुपमा की दोस्त का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जसवीर कौर ने खुलासा किया है कि उन्हें सीआईडी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, जिसके कारण उन्हें 7 साल फाइनेंशियल स्ट्रगल से गुजरना पड़ा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनुपमा में नजर आ चुकी हैं जसवीर कौर

जसवीर कौर को अनुपमा, सीआईडी और गंगा जैसे सीरियल्स के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने अहम किरदार निभाए. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया गया कि उन्हें सीआईडी के मेकर्स ने शो छोड़ने पर मजबूर किया था. सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस जसवीर कौर ने याद किया जब उन्हें 7 साल तक फाइनेंशियल स्ट्रगल का सामना करना पड़ा, जो कि CID छोड़ने के बाद हुआ. वहीं उन्हें यह समय केवल कैमियो के जरिए काटना पड़ा, जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गई थीं. 

जसवीर कौर ने दो साल तक किया CID में काम

जसवीर कौर ने कहा उन्हें अचानक शो छोड़ने के लिए कहा गया, जिसके बाद वह 45 दिनों तक खूब रोईं. उन्होंने बताया कि शो में दो साल तक काम किया और वो भी बिना किसी ऑफ के. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब उन्हें शो से बाहर किया गया तो किसी भी एक्टर ने उनके लिए आवाज नहीं उठाई और ना उनसे बात की. 

ये भी पढ़ें- अनुपमा के जीवन की फिर नई शुरुआत, प्रोमो में दिखा नया चेहरा, लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- ये इंडिया का मैप पूरा करके थमेगी

Advertisement

जसवीर कौर ने बताया क्यों हुईं CID छोड़ने पर मजबूर

जसवीर कौर ने कहा, अचानक उन्होंने मुझे ऑफिस में बुलाया और कहा कि मेरा एटीट्यूड गलत है. मैं अच्छे से वॉक नहीं करती हूं. उन्होंने कहा कि अगर आपकी लाइन्स नहीं है तो आप स्क्रिप्ट फेंक देती हैं और गालियों का इस्तेमाल करती हैं. मैं ऐसे थी कि यह कब हुआ? मैंने बात करने की कोशिश की और 45 दिनों तक बात चली. मेरी आंखों में आंसू थे और मेरी मां मुझे रोज रोते हुए देखकर रोती थी. और फिर मैं 3 महीने डिप्रेशन से गुजरीं. 

काले जादू का किया दावा 

जसवीर कौर ने दावा किया कि जब उनका शो चल रहा था तो उन पर काला जादू किया गया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके कुछ बाल काटे गए थे, जिसे उन्होंने बाद में नोटिस किया. बाद में उनके ज्योतिषी ने बताया कि उनके बालों को काटा गया और मिट्टी में दबा दिया गया था. आगे उन्होंने कहा, “सात साल तक, मैंने बस किसी तरह गुजारा किया और सिर्फ कैमियो रोल किए. और मैंने एक घर खरीदा था. मैं जमीन पर सोती थी, क्योंकि मेरे पास घर की EMI चुकाने के लिए पैसे नहीं थे. मेरे पास सिर्फ 100 रुपए होते थे और 800 तो टैक्स ही लग जाता था.”

Advertisement

ये भी पढे़ं- सलमान-आमिर के बाद सुनील ग्रोवर की कादर खान की मिमिक्री ने फैंस को किया हैरान, बोले-सच में कादर खान ही मंच पर खड़े हों

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने जारी किया Ayatollah Khamenei का वीडियो | Iran War News | Breaking News
Topics mentioned in this article