रिश्तों की धज्जियां उड़ाकर अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने कमा लिए करोड़ों, फीस जान उड़ जाएंगे होश

बिग बॉस के सीजन 17 में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. दोनों कभी एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आए, कभी दोनों ने एक दूसरे का हाल ए दिल सुना और जब जरूरत पड़ी तो एक दूसरे की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आए.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस में कमाएं इतने रुपए!
नई दिल्ली:

बिग बॉस के सीजन 17 में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. दोनों कभी एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आए, कभी दोनों ने एक दूसरे का हाल ए दिल सुना और जब जरूरत पड़ी तो एक दूसरे की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आए. बात सिर्फ पति पत्नी की नहीं है. जब अंकिता लोखंडे की सास यानी कि विक्की जैन की मम्मी बिग बॉस के घर में आईं. तब भी आपसी रवैया कुछ ऐसा ही रहा. आपस में इतने क्लोज रिश्ते होते हुए भी क्यों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के खिलाफ नजर आए. क्या ऐसा करने के लिए उन्हें मोटी रकम मिली है.

अंकिता ने कमाए करोड़ों

अंकिता लोखंडे ने इस शो के जरिए बहुत कम समय में करोड़ों रुपये कमाए हैं. हालांकि किसी ऑफिशियल सोर्स ने उनकी कमाई की पुष्टि नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स जो दावा कर रही हैं वो चौंकाने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता लोखंडे ने इस शो के जरिए अब तक 12 करोड़ रु. की कमाई की है. इस शो के बाद अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन पर टॉक्सिक होने का टैग भी लगा. उनकी सास को भी दर्शकों सहित कई टीवी हस्तियों का क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा. इसके बाद कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें सुनकर ये सवाल उठता ही है कि क्या करोड़ों की खातिर ऐसा किया गया.

विक्की जैन की कमाई

विक्की जैन अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे की तरह शो के भीतर फिनाले तक टिक तो नहीं सके. लेकिन लाइमलाइट तो उन्होंने भी बहुत हासिल की. इस शो के लिए उन्होंने भी मोटी रकम कमाई है. हालांकि ये रकम भी अंकिता लोखंडे की कमाई के आगे बहुत छोटी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की जैन ने इस शो के जरिए हर दिन 71 हजार रु. कमाए हैं. पूरे सीजन में उनकी कमाई 70 लाख रु. तक पहुंच गई है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | 'Ghuskhor Pandat' के बाद 'Yadav Ji Ki Love Story' पर मचा बवाल | Bharat Ki Baat
Topics mentioned in this article