अमिताभ बच्चन ने बताया रोने वाली घड़ी का किस्सा, आंसुओं से चलती है जिसकी सुई

KBC 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने अपने फ्रांस टूर का एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने एक अनोखी घड़ी का जिक्र किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिग बी ने सुनाई अनोखी घड़ी की कहानी
Social Media
नई दिल्ली:

‘सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को हर बार हैरत में डाल देते हैं. ‘पा' हो या ‘ब्लैक' हर फिल्म में उन्होंने दर्शकों को चौंकाया है. लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ जब बिग बी खुद हैरत में पड़ गए थे. उन्होंने इससे जुड़ी दिलचस्प कहानी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर शेयर की. अमिताभ बच्चन ने एक कमाल की घड़ी का जिक्र किया. चैनल ने इसे ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इसका प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने सामने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ एक खूबसूरत और कमाल की घड़ी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. अमिताभ कहते हैं "हम एक म्यूजियम में गए थे भाई साहब, याद तो नहीं आ रहा है कि वह कहां था मगर शायद फ्रांस या रूस में था. वहां एक घड़ी थी जिसे आप देखेंगे तो समझ ही नहीं पाएंगे कि वह घड़ी है."

बिग बी ने बताया "घड़ी इंसान की मूर्ति जैसी थी जिसकी एक आंख से आंसू निकलते हैं और फिर वह हाथ पर गिरता है. हाथ से गिरने के बाद आंसू का वजन बढ़ता है और वहां से वह एक मशीन पर गिर जाता है. खास बात है कि वह आंसू वहां पर एक सेकंड के लिए रुकता है. कमाल की चीज है वह भाई साहब."

बता दें कि अमिताभ बच्चन लूव्र म्यूजियम के बारे में बात कर रहे हैं जो कि फ्रांस के पेरिस में है और इसकी गिनती संसार के सबसे बड़े म्यूजियम में की जाती है. दुनिया भर के लोग बड़ी संख्या में लूव्र देखने जाते हैं. जानकारी के मुताबिक इस म्यूजियम में प्रागैतिहासिक काल से लेकर उन्नीसवीं सदी तक की चीजें हैं. लियोनार्डो दा विंची की मोनालिसा पेंटिंग भी इसी म्यूजियम में है. वो पेंटिंग जिसे 1911 में चोर चुरा ले गए थे और 28 महीने बाद इसे वापिस हासिल कर लिया गया था.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: कयामत की रात से पहले अटैक | Donald Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon