नागिन एक्ट्रेस अदा खान ने सुनाई आपबीती, शिव तांडव किया, इक ओंकार गाया लेकिन धर्म कभी काम की राह में नहीं आया

टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने हाल ही में इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार कलाकारों को धर्म या अन्य कारणों के चलते शो से हटा दिया जाता है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी इंडस्ट्री की सच्चाई पर अदा खान ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली:

टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अदा खान को तो आप जानते होंगे, जो अक्सर किसी न किसी शो में नजर आती हैं. हाल ही में वो शो हसरतें में दिखाई दी थीं. इस दौरान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की सच्चाई और अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने ये तक कहा कि धर्म या किसी और वजह से कई बार कलाकार को शो से निकाल दिया जाता है. हालांकि, अदा ने साफ कहा कि उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ है, आइए आपको बताते अपने इंटरव्यू में इस टीवी एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

धर्म की वजह से नहीं हुई कभी परेशानी

टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कभी भी धर्म के आधार पर किसी प्रोजेक्ट से नहीं हटाया गया, जबकि उन्होंने अमृत मंथन, नागिन जैसे कई हिस्टॉरिकल शो किए हैं. उन्होंने कहा कि उनके साथ कभी कोई भेदभाव नहीं हुआ, जहां धर्म दीवार बना हो. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कई बार कलाकार को धर्म या किसी और वजह से शो से निकालना आम है. उन्होंने अपने शो अमृत मंथन का एक एक्सपीरियंस शेयर किया. इस शो में उन्होंने एक पंजाबी महिला का किरदार निभाया था, इस शो के लिए उन्होंने एक ओंकार याद किया. एक सीन में उन्हें खुद अपनी आवाज में एक ओंकार गाया था. अदा ने बताया कि उन्होंने इसे पूरी श्रद्धा से याद किया और खुद गाया. इसके लिए उन्हें गुरुद्वारे जाकर वहां की परंपरा और माहौल को समझने के लिए भी कहा गया और वो अपनी मां के साथ गुरुद्वारा गई, जहां उन्हें बहुत सुकून मिला.

ये भी पढ़ें- रामायण के दौर में आया था अमोल पालेकर का दूरदर्शन पर ये शो, एक्ट्रेस ने छोड़ा तो हुई भाग्यश्री की एंट्री, फैंस के बीच हुआ पॉपुलर

नागिन में किया शिव तांडव

अदा ने बताया कि उन्होंने नागिन शो के दौरान भगवान शिव की आराधना की और शिव तांडव भी किया. उनके अनुसार ये सारे अनुभव बहुत ही सुंदर और पॉजिटिव थे. अदा का मानना है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने कहा कि हर धर्म लोगों को अच्छा इंसान बनाना सिखाता है, इसलिए उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि धर्म के कारण उन्हें किसी शो में काम नहीं मिला या निकाला गया हो. बता दें कि अदा खान नागिन के कई सीजन में नजर आ चुकी हैं, उनके शेषा का किरदार बहुत फेमस हुआ. इसके अलावा उन्होंने अमृत मंथन, बहनें, विश या अमृत- सितारा जैसे कई शो में काम किया. वो 2020 में खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट भी रही थी. अदा ने अपने इंटरव्यू में साफ किया कि उनके लिए धर्म नहीं बल्कि इंसानियत सबसे ज्यादा मायने रखती हैं.

ये भी पढ़ें- शक्तिमान की गीता को जब बुलाया गया मर्दों वाली पार्टी में, एक्ट्रेस ने समझौते से किया इनकार, गुस्से में आया गया हीरो

Featured Video Of The Day
UP Election: Shankaracharya Vivad में नया मोड़, मचा घमासान |Keshav Prasad | Brijesh Pathak | NDTV
Topics mentioned in this article