विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2012

गर्त में पहुंची भारतीय हॉकी, ओलिंपिक में मिला आखिरी स्थान

गर्त में पहुंची भारतीय हॉकी, ओलिंपिक में मिला आखिरी स्थान
भारतीय हॉकी टीम का लंदन ओलिंपिक में शर्मनाक प्रदर्शन 11वें और 12वें स्थान के प्ले ऑफ में भी बदस्तूर जारी रहा, जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारतीय हॉकी टीम का लंदन ओलिंपिक में शर्मनाक प्रदर्शन 11वें और 12वें स्थान के प्ले ऑफ में भी बदस्तूर जारी रहा, जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम इस तरह से 12वें और अंतिम स्थान पर रही, जो आठ बार के चैंपियन का ओलिंपिक में सबसे बेकार प्रदर्शन है। भारतीय टीम ने लंदन में अपना प्रत्येक मैच गंवाया। ओलिंपिक में ऐसा पहली बार हुआ, जबकि भारत कोई भी मैच नहीं जीत पाया।

इससे पहले ओलिंपिक में टीम का सबसे बेकार प्रदर्शन 1996 में अटलांटा ओलिंपिक में था, तब वह आठवें स्थान पर रही थी। इसके अलावा भारत, बीजिंग ओलिंपिक, 2008 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। दक्षिण अफ्रीका के लिए एंड्रयू क्रोन्ये ने आठवें मिनट में ही गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

संदीप सिंह ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को बराबरी दिलाई। टिमोथी ड्रमंड ने 34वें मिनट में मैदानी गोल किया, जिससे दक्षिण अफ्रीका मध्यांतर तक 2-1 से आगे था। लायड नोरिस जोन्स ने अंतिम हूटर बजने से पांच मिनट पहले यह 3-1 कर दिया। धर्मवीर सिंह ने इसके दो मिनट बाद 67वें मिनट में गोल दागा, लेकिन इससे भारत सिर्फ हार का अंतर ही कम कर पाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंदन ओलिंपिक, ओलिंपिक 2012, हॉकी, भारतीय हॉकी टीम, London Olympics, Olmpics 2012, Indian Hockey Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com