विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2011

कबड्डी की 14 महिला खिलाड़ी दुर्घटना में घायल

भारतीय महिला कबड्डी टीम को ले जा रही बस के यहां सेना के ट्रक से टकरा जाने से टीम की 14 सदस्य घायल हो गई जिसमें दस की हालत गंभीर है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बठिंडा: भारतीय महिला कबड्डी टीम को ले जा रही बस के यहां सेना के ट्रक से टकरा जाने से टीम की 14 सदस्य घायल हो गई जिसमें दस की हालत गंभीर है जबकि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक से टकरा जाने के बाद बस में आग लग गई थी। इस दुर्घटना में बस का ड्राइवर और कबड्डी टीम के साथ चल रहे पुलिस वाले की मौत हो गई। कबड्डी खिलाड़ियों की टीम बादल गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से उनके निवास स्थान पर मिलने जा रही थी। कबड्डी टीम यहां विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने आई हुई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला, कबड्डी, टीम, दुर्घटना, Women, Kabaddi, Team, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com