उसेन बोल्ट ने जमैका की चार गुणा 100 मी रिले टीम को विश्व रिकॉर्ड के साथ जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई और लगातार दूसरे ओलिंपिक में तीन स्वर्ण पदक से अभियान खत्म किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
स्टार स्प्रिंटर उसेन बोल्ट ने जमैका की चार गुणा 100 मी रिले पुरुष टीम को लंदन ओलिंपिक खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई और लगातार दूसरे ओलिंपिक में तीन स्वर्ण पदक से अपना अभियान खत्म किया।
बीजिंग में चार साल पहले तीन विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद फर्राटा धावक बोल्ट ने लगातार दो ओलिंपिक खेलों में तीन-तीन स्वर्ण पदक की उपलब्धि हासिल की। बोल्ट ने इससे पहले 100 मी और 200 मी स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक बरकरार रखे थे।
लंदन खेलों की ट्रैक एवं फील्ड में अपनी अंतिम रेस में बोल्ट ने अमेरिका के रेयान बेली को 36.84 सेकेंड से पछाड़ते हुए आगे बढ़े। इससे जमैका की टीम ने पिछले विश्व रिकॉर्ड को सेकेंड के हिस्से से सुधारा।
जमैकाई टीम में बोल्ट के अलावा नेस्टा कार्टर, माइकल फ्रेटर, योहान ब्लेक शामिल थे। जमैका ने पिछले साल चार गुणा 100 मी रिले में विश्व रिकॉर्ड बनाया था और अब टीम ने सेकेंड के .01 हिस्से से विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस स्पर्धा में अमेरिका ने रजत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो ने कांस्य पदक जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उसेन बोल्ट, लंदन ओलिंपिक, ओलिंपिक 2012, Usain Bolt, London Olympics, Olympics 2012, Sprinter Usain Bolt, यूसैन बोल्ट