विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2015

कौन बनेगा फीफा का अगला अध्यक्ष? रेस में शामिल भारतीय मूल के अमेरिकी सुनील गुलाटी का नाम

कौन बनेगा फीफा का अगला अध्यक्ष? रेस में शामिल भारतीय मूल के अमेरिकी सुनील गुलाटी का नाम
नई दिल्ली: सेप ब्लैटर ने फ़ीफ़ा के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया, तो उनके उत्तारधिकारी कौन होगा इस पर कयास लगने शुरू हो गए हैं। नए फ़ीफ़ा अध्यक्ष बनने की रेस में अमेरिका फ़ुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुनील गुलाटी का नाम भी शामिल है, जो भारतीय मूल के हैं। 55 साल के गुलाटी रिक़ॉर्ड तीसरी बार यूएस सॉकर फ़ेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे गुलाटी ने अमेरिकी फ़ुटबॉल का कायापलट करने में अहम भूमिका निभाई है। गुलाटी ने 1980 के दशक से ही अमेरिका में फ़ुटबॉल को बढ़ाने के लिए कई कारगार कदम उठाए, जिसकी वजह से अमेरिका में युवाओं को इस खेल के दिलचस्पी भी बढ़ी है। यूएस सॉकर फ़ेडरेशन के अध्यक्ष बनने से पहले भी वो अमेरिकी फ़ुटबॉल एग्जिक्यूटिव में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

जानकारों के मुताबिक वो ब्लैटर की जगह लेने के लिए अहम उम्मीदवार माने जा रहे हैं। हालांकि इस रेस में ब्लैटर के खिलाफ़ चुनाव हारने वाले जॉर्डन के प्रिंस अली और मिशेल प्लाटिनी का नाम भी रेस में है।

ब्लैटर 17 साल से दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फ़ुटबॉल की गवर्निंग बॉडी फ़ीफ़ा के अध्यक्ष रहे। शुक्रवार को ब्लैटर को पांचवीं बार फ़ीफ़ा अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन मंगलवार देर रात उन्होंने अचानक इस्तीफ़ा देकर सनसनी फ़ैला दी। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के तहत अमेरिका और ज्यूरिख में फ़ीफ़ा के 10 उच्च-अधिकारियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फीफा, सेप ब्लैटर, फ़ीफ़ा अध्यक्ष, सुनील गुलाटी, FIFA, Sepp Blatter, FIFA President, Sunil Gulati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com