विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

रियो ओलिंपिक : जीतू राय शूटिंग के 50 मीटर पिस्‍टल इवेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सके

रियो ओलिंपिक : जीतू राय शूटिंग के 50 मीटर पिस्‍टल इवेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सके
शूटर जीतू राय ने एक बार फिर निराश किया
  • क्‍वालिफिकेशन राउंड में जीतू को हासिल हुआ 12वां स्‍थान
  • शुरुआत में उम्‍मीद जगाई थीं, लेकिन बाद में पिछड़ते गए
  • भारत के एक अन्‍य शूटर प्रकाश नान्‍जप्‍पा भी बाहर हुए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: भारतीय निशानेबाज जीतू राय और प्रकाश नान्जप्पा बुधवार को रियो ओलिंपिक में पुरुषों के 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए. जीतू ने क्वालिफिकेशन दौर में 554 का स्कोर किया और 12वें स्थान पर रहे, जबकि नान्‍जप्पा 547 का स्कोर हासिल कर 25वें स्थान पर रहे. स्पर्धा में कुल 41 प्रतिभागी थे.

जीतू का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा और उन्होंने पहली सीरीज में 92, दूसरी सीरीज में 95, तीसरी सीरीज में 90, चौथी सीरीज में 94, पांचवीं सीरीज में 95 और आखिरी सीरीज में 88 अंक हासिल किए. उन्‍होंने इस बीच नौ बार पूर्ण अंक हासिल किए.

जीतू का प्रदर्शन पहले राउंड में खराब रहा और वह महज 92 अंक ही हासिल कर सके, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने अच्छी वापसी की और 95 का स्कोर करते हुए शीर्ष-10 में वापसी कर ली. हालांकि तीसरा राउंड फिर से खास नहीं रहा, जिसमें वह सिर्फ 90 अंक हासिल कर सके. चौथे राउंड में उन्होंने फिर से वापसी की और 94 का स्कोर साधा. पांचवें राउंड तक आते-आते जीतू पांचवें पायदान पर पहुंच गए. आखिरी सीरीज के मध्य तक जीतू के फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद बनी हुई थी और वह लगातार छठे स्थान पर जमे हुए थे.

लेकिन अहम क्षणों में जीतू दबाव में आ गए और आखिरी सीरीज में खराब प्रदर्शन का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा. इसी इवेंट में किस्मत आजमा रहे एक अन्य भारतीय निशानेबाज प्रकाश नान्‍जप्पा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और एक समय वह 41 प्रतिभागियों में सबसे निचले पायदान पर थे.

आखिरी के तीन सीरीज में नान्‍ जप्पा ने अच्छी वापसी की और 93,95, 93 का स्कोर किया, हालांकि शुरुआती गलती का उन्हें नुकसान उठाना पड़ा. पहले स्थान पर कोरिया के जोंगोह जिन रहे. उन्होंने छह सीरीजों में कुल 567-12 का स्कोर किया. दूसरे स्थान पर चीन के वेई पांग रहे. उन्होंने 565-11 स्कोर किया. 562-8 के कुल स्कोर के साथ कोरिया के सिुयंगवो हान तीसरे स्थान पर रहे. कुल आठ निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, जीतू राय, शूटिंग, प्रकाश नान्‍जप्‍पा, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Jitu Rai, Shooting, Prakash Nanjappa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com