सिंधु का खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका (फाइल फोटो)
- सिंधु को चीनी ताइपे की जू यिंग ने 21-15, 21-17 से हराया
- यह पीवी सिंधु का तीसरा सुपरसीरीज फाइनल था
- समीर को के नग का लोंग अंगुस ने तीन गेम में हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोवलून (हांगकांग):
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा रविवार को यहां जारी योनेक्स सनराइज हांगकांग ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में हार गए. रियो ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को हांगकांग कोलोजियम-1 में हुए खिताबी मुकाबले में चीनी ताइपे की ताए जू यिंग ने 21-15, 21-17 से हराया.
सिंधु को 41 मिनट तक चले मुकाबले में हराने वाली ताए ने सेमीफाइनल में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन की केरोलिना मॉरिन को हराया था. सिंधु और ताए के बीच यह अब तक का आठवां मुकाबला था. इससे पहले चार मैचों में ताए विजयी रहीं थीं जबकि तीन में सिंधु ने बाजी मारी थी. रियो में भी दोनों खिलाड़ी आमने-सामने हुईं थीं, जिसमें सिंधु ने जीत हासिल की थी.
सिंधु का यह तीसरा सुपर सीरीज फाइनल था. इससे पहले 2015 में डेनमार्क ओपन के फाइनल में सिंधु को हार मिली थी जबकि इस साल सिंधु ने चाइना ओपन का खिताब जीता था. इसके बाद पुरुष एकल फाइनल में समीर को भी हार मिली. समीर को हांगकांग के नग का लोंग अंगुस ने 21-14, 10-21, 21-11 से हराया. यह मैच 50 मिनट चला. समीर ने शनिवार को सेमीफाइनल मैच में तीसरे वरीय डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन को 21-19, 24-22 से हराया था लेकिन वह अंगुस की चुनौती सामना नहीं कर सके. समीर और अंगुस के बीच इससे पहले दो मुकाबले हुए थे और दोनों ही बार समीर की जीत हुई थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हांगकांग ओपन, पीवी सिंधु, समीर वर्मा, फाइनल, हार, Hong Kong Open, Sameer Verma, Final, PV Sindhu, Lose