प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
विश्व जूनियर कांस्य पदकधारी सचिन सिंह (49 किलोग्राम) एआईबीए युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज बन गए. उन्होंने शनिवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में खिताबी भिड़ंत में क्यूबाई राष्ट्रीय चैंपियन जोर्गे ग्रिनान को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया.
भारत के इस 16 वर्ष के मुक्केबाज ने अपने से बेहतर मुक्केबाज को 5-0 से रौंदकर उलटफेर कर दिया. सचिन ने शानदार जीत के बाद सेंट पीटर्सबर्ग से कहा, 'मेरे दो हमवतन मुक्केबाज टूर्नामेंट की शुरुआत में क्यूबा के मुक्केबाजों से हार गए थे. मैं बदला लेना चाहता था और मैं खुश हूं कि मैं ऐसा कर सका. अपने से मजबूत और बेहतर प्रतिद्वंद्वी को पराजित करना संतोषजनक है, विशेषकर अगर यह क्यूबाई मुक्केबाज के खिलाफ हुआ है.'
उन्होंने कहा, 'यह मेरे करियर का बड़ा पल है. क्यूबाई मुक्केबाज बहुत अच्छा था, लेकिन बस वह मुझे अपनी रणनीति में नहीं फंसा सका. मैंने उसे अपने करीब नहीं आने दिया.'
भारत ने इस तरह टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और एक कांस्य अपने नाम किया, जो 2014 चरण से बेहतर प्रदर्शन है, जिसमें उसने एक कांस्य पदक जीता था. नमन तंवर (91 किलोग्राम) ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सचिन सिंह, मुक्केबाजी, युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, बॉक्सिंग, Sachin Singh, Gold Medal, Youth World Boxing Championships