विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2016

टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्‍ना बोले, 'पीएम मोदी ने हमें आगे बढ़ने का रास्‍ता दिखाया है'

टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्‍ना बोले, 'पीएम मोदी ने हमें आगे बढ़ने का रास्‍ता दिखाया है'
लिएंडर पेस के साथ कटु संबंधों को लेकर रोहन बोपन्‍ना मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं (फाइल फोटो)
  • बोपन्‍ना का ध्‍यान 2017 में बड़ी सफलता हासिल करने पर है
  • कहा-नकारात्‍मक बातों पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है
  • डेविस कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले को महत्‍वपूर्ण माना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू: टेनिस के डबल्‍स के विशेषज्ञ भारत के रोहन बोपन्ना ने कहा है कि वह पिछले साल के लचर प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 2017 में बड़ी सफलता हासिल करने पर ध्यान लगाना चाहते हैं.

यहां एडुस्पोर्ट्स और रोहन बोपन्ना टेनिस अकादमी के बीच साझेदारी की घोषणा के बाद बोपन्ना ने संवाददाताओं से कहा, ‘यहां नकारात्मक चीजों (लिएंडर पेस के साथ हाल में ट्विटर पर बहस पर) पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. हमारा ध्यान 2017 में बड़ी चीजें हासिल करने पर होना चाहिए.’आगामी सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए बोपन्ना ने कहा, ‘मोदीजी को देखिये, नोटबंदी लागू करके उन्होंने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है.’ नए साझेदार पाब्लो क्यूवास के बारे में पूछने पर बोपन्ना ने कहा कि वह अर्जेन्टीना के इस खिलाड़ी से उसके एकल कार्यक्रम के अनुसार जुड़ेंगे.

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर क्यूवास की प्राथमिकता एकल है. मैं उसके कार्यक्रम के अनुसार खेलूंगा. जहां भी क्यूवास एकल वर्ग में खेलेगा, मैं वहां उसके साथ जुडूंगा और युगल मुकाबलों में हिस्सा लूंगा.’ एक सवाल के जवाब में बोपन्ना ने कहा कि डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले में न्यूजीलैड के खिलाफ एकल मुकाबला अहम होगा.

उन्होंने कहा, ‘विश्व ग्रुप में क्वालीफाई करने के लिए हमें दो अच्छे एकल खिलाड़ी चाहिए क्योंकि पांच अंक में से चार अंक एकल से आते हैं. मुझे उम्मीद है कि साकेत माइनेनी, युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन अब शीर्ष खिलाड़ियों को हरा सकते हैं.’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोहन बोपन्‍ना, सफलता, टेनिस, नाेटबंदी, पीएम नरेंद्र मोदी, Rohan Bopanna, Success, Tennis, Note Ban, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com