विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2016

ऑस्ट्रेलियन ओपन : मिक्स्ड डबल में रोहन बोपन्ना की चुनौती खत्म

ऑस्ट्रेलियन ओपन : मिक्स्ड डबल में रोहन बोपन्ना की चुनौती खत्म
54 मिनट में ही खत्म हुई बोपन्ना-चान की चुनौती
मेलबोर्न: भारत के रोहन बोपन्ना मेलबोर्न जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग से बुधवार को बाहर हो गए। बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार युंग जान चान को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय और चीनी ताइपे जोड़ी को एंजेद्रा क्लेपाक और ट्रीय हुवे ने 54 मिनट में हराया।

बोपन्ना और चान ने इस मैच में कुल 25 विनर्स लगाए, जबकि उनकी विपक्षी जोड़ी ने 19 विनर्स लगाए, लेकिन नौ बेजां गलतियों के कारण उन्हें हार मिली। क्लेपाक और हुवे ने इस मैच में कुल 112 अंकों में से 59 अंक अपने नाम किए।

लड़कियों के एकल वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में 10वीं वरीय भारत की प्रांजला वाई. को रूस की अनास्तासिया पोटापोला के हाथों 5-7, 5-7 से हार मिली। इसी वर्ग में एक अन्य मैच में भारत की कारमान थांडी को ऑस्ट्रेलिया की सारा टोमिक के हाथों 6-3, 5-7, 5-7 से हार मिली।

जूनियर लड़कियों के युगल क्वार्टर फाइनल में भारत की थांडी और प्रांजला को ऑस्ट्रेलिया की जैमी फोरलिस और मेडिसन इंगलिस के हाथों 6-7 (3), 5-7 से पराजय झेलनी पड़ी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, रोहन बोपन्ना, ऑस्ट्रेलियन ओपन, ग्रैंड स्लैम, मिश्रित युगल, Rohan Bopanna, Australian Open, Mixed Doubles, Grand Slam, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com