विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2014

आईपीटीएल की भारतीय टीम में चोटिल नडाल की जगह लेंगे फेडरर

आईपीटीएल की भारतीय टीम में चोटिल नडाल की जगह लेंगे फेडरर
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

महेश भूपति के दिमाग की उपज इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) आईपीटीएल में राफेल नडाल की जगह स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। स्पेनिश खिलाड़ी नडाल चोट के कारण लीग से हट गए थे।

आईपीटीएल के आयोजकों ने जो शुरूआती टीम घोषित की थी उसमें 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर शामिल नहीं थे। अब तक 14 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले नडाल कलाई की चोट के कारण यूएस ओपन से भी हट गए थे।

इस लीग की शुरुआत करने वाले भूपति ने आज यहां भारतीय टीम के मालिक माइक्रोमैक्स के राहुल शर्मा के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'राफा के साथ चोट का मसला है, लेकिन मुझे खुशी है कि फेडरर उपलब्ध रहेंगे। फेडरर सुपरस्टार हैं और उनका अपना करिश्मा है।'

फेडरर अमेरिका के दिग्गज खिलाड़ी पीट संप्रास, विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अन्ना इवानोविच, फ्रांसीसी गेल मोनफिस और भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना के साथ टीम से जुड़ेंगे। फैब्राइस सांतोरो टीम के रिजर्व खिलाड़ी हैं। वहीं रूसी सुपरस्टार मारिया शारापोवा भी लीग का हिस्सा बनेगी। वह फिलीपीन्स की टीम से जुड़ी हैं, जिसमें पहले विक्टोरिया अजारेंका थी।

फेडरर ने अपने संदेश में कहा, 'नमस्ते इंडिया। मैं वास्तव में नई दिल्ली का पहला दौरा करने और माइक्रोमैक्स इंडियन एसेस की तरफ से खेलने के लिये उत्साहित हूं। मेरी टीम ने मुझे बताया कि वहां टेनिस के ढेर सारे प्रशंसक और मेरे कई चाहने वाले हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप दिसंबर में मेरा समर्थन करने के लिए आओगे।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीटीएल, इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग, टेनिस, रोजर फेडरर, राफेल नडाल, IPTL, Indian Premier Tennis League, Tennis, Roger Federer, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com