रियो डि जिनेरियो:
ओलिंपिक में भाग लेने के लिए पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई दल का एक लैपटाप और टीम पोशाकें चोरी हो गई हैं, जिसके कारण यहां ओलिंपिक खेलगांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ऑस्ट्रेलियाई दल की नेता किटी चिलर ने बताया कि शुक्रवार को आग लगने की एक घटना के बाद जब उनके खिलाड़ियों और अधिकारियों को बाहर जाने के लिये कहा गया तब यह चोरी हुई, वहीं ओलिंपिक शुरू होने से पहले विरोद-प्रदर्शन का दौर भी चालू हो गया है.
उन्होंने कहा, ‘‘पांचवें तल से साइकिलिंग के हमारे एक अधिकारी का लैपटाप चुरा लिया गया. आईटी से जुड़े हमारे उपकरणों से भी छेड़छाड़ की गई. बीच में जब मैं अंदर आई, तो मैंने तीन अग्निशमन अधिकारियों को हमारी टीम शर्ट ले जाते हुए देखा. मैं नहीं जानती कि वे कौन थे. मुझे नहीं पता कि वे कितनी शर्ट लेकर गए और हां यह चिंता का विषय है.’’
चिलर ने कहा कि आग लगने की घटना के बाद आयोजकों ने ओलिंपिक गांव की सुरक्षा बढ़ा दी है.
ओलिंपिक से पहले रियो में प्रदर्शन
चार दिन का समय बचा है लेकिन इससे पहले रियो में प्रधानमंत्री डिलमा रोसेफ के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. कापाकाबाना के समुद्र तट के करीब लगभग 4000 प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थी जिन पर राष्ट्रपति डिल्मा को हटाने और पूर्व राष्ट्रपति लुईस इनासियो लुला डा सिल्वा को जेल भेजने की मांग की गयी थी जिन पर भ्रष्टाचार की जांच में बाधा डालने के आरोप लगे हैं. भ्रष्टाचार के इस प्रकरण के कारण ब्राजील के राजनीतिक और व्यावसायिक हितों को झटका लगा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, ओलिंपिक खेलगांव में चोरी, ओलिंपिक, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Olympic Village, Olympics, Australian Olympics Squad