खिलाड़ियों से मिलते खेलमंत्री विजय गोयल
रियो डी जनेरियो:
रियो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को दिन कुछ खास नहीं रहा. 10 मीटर एयर राइफल शूटर अभिनव बिंद्रा जहां चौथे पर आकर मेडल से चूक गए वहीं हॉकी टीम में मैच के अंतिम पलों में हुए गोल से जर्मनी से 2-1 से हार गई.
हकीकत तो यह रही है कि रियो ओलिंपिक के पहले तीन दिन भारतीय महिलाओं की तीरंदाजी टीम जिनसे पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें की जा रही थीं, कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं. उधर, शूटर जीतू राय भी मेडल की रेस से बाहर हो गए. अब तक किसी भी ओलिंपिक खेल में भेजे जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल में इस बार सबसे ज्यादा 118 सदस्य भेजे गए हैं. अभी तक के प्रदर्शन में खेल मंत्री विजय गोयल जो रियो में खेल देखने के लिए खुद पहुंचे हुए हैं, काफी संभावनाएं देख रहे हैं.
उन्होंने कहा, हमें केवल यह नहीं देखना चाहिए कि हमने कितने मेडल जीते हैं. हमें यह भी देखना चाहिए कि पहले के ओलिंपिक खेलों से क्या हमने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है या नहीं. इस बार हम सबसे बड़ा दल लेकर आए हैं. लंदन ओलिंपिक में 81 खिलाड़ियों में 10 विधाओं में हमने क्वालीफाई किया था. यह रियो में हमने 15 विधाओं में क्वालीफाई किया है. मुझे इस पर गर्व है.
जब उनसे पूछा गया कि ओलिंपिक खेलों के आने पर ही हम क्यों खिलाड़ियों की जरूरतों पर ध्यान देते हैं जबकि दूसरे देश सालों पहले तैयारी आरंभ कर देते हैं, तब खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने दो साल पहले सत्ता आने के बाद खेलों में रुचि दिखाई है. उन्होंने साफ कर दिया है कि हमें 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए अभी से तैयारी आरंभ कर देनी चाहिए. हम जल्द ही एक हजार खिलाड़ियों को चयनित करेंगे जिन्हें खासतौर पर ओलिंपिक के मद्देनजर ट्रेनिंग दी जाएगी.
इस बीच, रियो में कई भारतीय खिलाड़ियों ने रहने के सूरत-ए-हाल और अन्य सुविधाओं को लेकर शिकायत की है. कुछ खिलाड़ियों ने एनडीटीवी से बताया कि कमरों में फर्नीचर नहीं है, टीवी नहीं है. यहां तक कि कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें दिए गए किट की क्वालिटी पर भी सवाल उठाए.
इन आरोपों का जवाब देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि यह सब स्थानीय आयोजन समिति की जिम्मेदारी है. हमने खिलाड़ियों को हर वो चीज उपलब्ध कराई जिसकी उनको जरूरत थी. जहां तक किट की बात है तो वह भी संबंधित फेडरेशन देखता है. यह सब तिल का ताड़ बनाने जैसा है। खेलमंत्री ने कहा, मुझे नहीं लगता इससे खिलाड़ी का खेल प्रभावित होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, खेलमंत्री विजय गोयल, रियो ओलंपिक 2016, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Sports Minister Vijay Goel