लिएंडर पेस का फाइल फोटो...
- पुरूष युगल के इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद की अटकलबाजियां चल रही थी.
- पेस बोले, यहां पहुंचने के समय और खेल गांव में रूकना पूर्व नियोजित था.
- पेस ने लिखा, मैं योजना के अनुसार खेल गांव में ही रह रहा हूं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जिनेरियो:
टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने उन खबरों को असत्य करार दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ओलिंपिक खेल गांव में अपने युगल साथी रोहन बोपन्ना के साथ एक कमरे में रहने से इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि रियो आगमन का उनका समय पूर्व नियोजित था और भारतीय टेनिस टीम उससे अवगत थी.
पुरूष युगल के इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद की अटकलबाजियां चल रही थी और रिपोर्टों में कहा गया था कि पेस ने खेल गांव में बोपन्ना के साथ एक कमरे में रहने से इंकार कर दिया है. यह भी कहा जा रहा था कि पेस के देर से पहुंचने के कारण इन दोनों को अभ्यास का कम मौका मिला और बोपन्ना को अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना पड़ा, लेकिन अपने लगातार सातवें ओलिंपिक में खेल रहे पेस ने इन खबरों को आधारहीन और असत्य करार दिया.
उन्होंने कहा कि उनके यहां पहुंचने के समय और खेल गांव में रूकना पूर्व नियोजित था और टीम को उसके बारे में जानकारी थी. इस 43 वर्षीय स्टार ने ट्वीट किया, 'मीडिया के एक वर्ग में आधारहीन रिपोर्टों से मैं निराश और दुखी हूं, जिसमें मुझ पर आरोप लगाया गया था कि मैंने रियो पहुंचने के अपने कार्यक्रम से टेनिस टीम को सूचित नहीं किया था.'
पेस ने लिखा, 'इसके अलावा यह भी चर्चा है कि मैंने युगल के अपने जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के साथ कमरे में रहने से इन्कार कर दिया है जोकि असत्य है और प्रतियोगिता के लिये हमारी तैयारियों को अस्थिर करने के इरादे से फैलाई गई है. मैं योजना के अनुसार खेल गांव में ही रह रहा हूं.'
भारतीय दल के नेता राकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पेस हमेशा अकेले रहते हैं. उन्होंने कहा कि पेस न्यूयार्क में एक टूर्नामेंट में खेल रहे थे और इसलिए देर से पहुंचे. गुप्ता ने कहा, 'उन्हें (पेस) एक कमरा दिया गया है और इसको लेकर कोई विवाद नहीं है. उन जैसा दिग्गज खिलाड़ी एक अलग कमरा पाने का पूरा हक रखता है.' रियो खेलों से पहले टेनिस में फिर से लंदन ओलिंपिक खेलों जैसा घटनाक्रम की स्थिति बन गई थी, क्योंकि बोपन्ना ने पुरूष युगल में पेस के बजाय कम रैंकिंग वाले साकेत मयनेनी को अपना जोड़ीदार चुना था. इसके बाद अखिल भारतीय टेनिस संघ के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

I am disappointed and feel sad by the baseless suggestions in a section of the media and especially (cont) https://t.co/NhR7vVkSXf
— Leander Paes (@Leander) August 5, 2016
पेस ने लिखा, 'इसके अलावा यह भी चर्चा है कि मैंने युगल के अपने जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के साथ कमरे में रहने से इन्कार कर दिया है जोकि असत्य है और प्रतियोगिता के लिये हमारी तैयारियों को अस्थिर करने के इरादे से फैलाई गई है. मैं योजना के अनुसार खेल गांव में ही रह रहा हूं.'
भारतीय दल के नेता राकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पेस हमेशा अकेले रहते हैं. उन्होंने कहा कि पेस न्यूयार्क में एक टूर्नामेंट में खेल रहे थे और इसलिए देर से पहुंचे. गुप्ता ने कहा, 'उन्हें (पेस) एक कमरा दिया गया है और इसको लेकर कोई विवाद नहीं है. उन जैसा दिग्गज खिलाड़ी एक अलग कमरा पाने का पूरा हक रखता है.' रियो खेलों से पहले टेनिस में फिर से लंदन ओलिंपिक खेलों जैसा घटनाक्रम की स्थिति बन गई थी, क्योंकि बोपन्ना ने पुरूष युगल में पेस के बजाय कम रैंकिंग वाले साकेत मयनेनी को अपना जोड़ीदार चुना था. इसके बाद अखिल भारतीय टेनिस संघ के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो 2016, लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, रियो टेनिस, Rio Olympics 2016, Rio 2016, Leander Paes, Rohan Bopanna, Rio Tennis