- रियो डि जिनेरियो में दो महिला सफाईकर्मियों का कथित यौन शोषण करने का आरोप.
- पुलिस ने ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले अरेस्ट किया.
- सफाईकर्मियों को अपने कमरे में बुलाने, उनके साथ छेड़खानी करने का आरोप.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जिनेरियो:
ब्राजील पुलिस ने मोरक्को के ओलिंपिक मुक्केबाज को रियो डि जिनेरियो में खेल गांव में दो महिला सफाईकर्मियों का कथित यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले जारी विज्ञप्ति में कहा कि अधिकारियों ने 22 वर्षीय हसन सादा को कासाब्लांका से गिरफ्तार किया, जिस पर बुधवार को यौन शोषण करने का आरोप है.
इसमें कहा गया है, 'जांच से पता चला कि इस खिलाड़ी ने तीन अगस्त को खेल गांव में काम कर रही दो ब्राजीली सफाईकर्मियों का यौन शोषण किया.' पुलिस सूत्रों ने जी1 वेबसाइट से कहा कि 'हसन सादा पर सफाईकर्मियों को अपने कमरे में बुलाने और फिर उनके साथ छेड़खानी करने का आरोप है. महिलाएं वहां से बचकर भागने में सफल रही.' वेबसाइट ने कहा कि 'तब दो अन्य खिलाड़ी भी कमरे में उपस्थित थे, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो 2016, हसन सादा, ब्राजील पुलिस, मोरक्को, Rio Olympic 2016, Rio 2016 Olympics, Brazil Police, Morocco, Hassan Saada