विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2016

रियो ओलिंपिक 2016 : भारतीय तीरंदाज अतानु दास अंतिम 16 में पहुंचे

रियो ओलिंपिक 2016 : भारतीय तीरंदाज अतानु दास अंतिम 16 में  पहुंचे
तीरंदाज अतानु दास (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों के रियो ओलिंपिक में लगातार लचर प्रदर्शन के बीच तीरंदाज अतानु दास ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व एलिमिनेशन दौर के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करके उम्मीद जगाई. दास ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए एक घंटे के अंदर लगातार दो मैच जीते.

उन्होंने दूसरे दौर में क्यूबा के आंद्रियन आंद्रेस पेरेज पुएंटस को 6-4 से हराया. इससे पहले पश्चिम बंगाल के इस 24 वर्षीय तीरंदाज में नेपाल के जीतबहादुर मुक्तान को 6-0 से करारी शिकस्त दी थी. दास को हालांकि प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के तीरंदाज ली सेंगुइन की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. यह मुकाबला 12 अगस्त को होगा.

पहले दौर में आसान जीत दर्ज करने वाले दास को क्यूबा के तीरंदाज ने अच्छी चुनौती दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी आखिर में यह मुकाबला 28-26, 29-26, 26-27, 27-28, 29-28 से जीतने में सफल रहे. इस मुकाबले का ओवरआल स्कोर 139-135 रहा लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जरूरत के समय पर अच्छा प्रदर्शन करके जीत दर्ज की. पहले दो सेट में तीन परफेक्ट 10 का स्कोर बनाने के दास तीसरे और चौथे सेट में एक बार भी ‘बुल्स आई’ पर निशाना नहीं साध पाये.

उन्होंने हालांकि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांचवें और निर्णायक सेट के लिये बचाकर रखा था. इस सेट में दास ने दो बार दस का स्कोर बनाया. पुएंटस ने उन्हें अच्छी चुनौती दी लेकिन आखिर में दो ‘परफेक्ट 10’ भारतीय खिलाड़ी को अगले दौर में पहुंचा गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अतानु दास, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, Atanu Das, Archery, तीरंदाजी, Rio Olympics 2016, Rio Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com