प्रतीकात्मक तस्वीर
- चीनी ताइपेई की तीरंदाज लिन को 6-2 से पराजित किया
- इससे पहले ऑस्ट्रिया की तीरंदाज बाल्दाउफ लॉरेंस को हराया था
- अतानु दास ने मंगलवार को अपने दो मैचों में जीत दर्ज की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
पुरुष तीरंदाजी में अतानु दास के शानदार प्रदर्शन के बाद महिला तीरंदाजी में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई. तीरंदाजी एकल वर्ग में भारत की बोम्बायला देवी ने 1/8 एलिमिनेशन राउंड में स्थान बना लिया है. मतलब वह अब प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं हैं. बोम्बायला का अगला मुकाबला गुरुवार शाम 5.56 बजे होगा.
बोम्बायला ने करीब पौन घंटे के अंतराल में दो मुकाबले खेले. उन्होंने ऑस्ट्रिया की तीरंदाज बाल्दाउफ लॉरेंस को हराने के बाद चीनी ताइपेई की लिन शिह चिया पर 27-24,27-24, 26-27 और 28-26 से जीत दर्ज की. इससे पहले मंगलवार को भारत के अतानु दास ने भी 1/8 एलिमिनेशन राउंड में स्थान बनाते हुए तीरंदाजी में भारत की पदक की उम्मीदों को बरकरार रखा था.
शानदार फॉर्म में चल रहीं बोम्बायला ने पहले दो सेट में सीधी जीत हासिल की, लेकिन तीसरा सेट उन्हें गंवाना पड़ा. बहरहाल, चौथे सेट में जीत हासिल करते हुए बोम्बायला ने मुकाबला अपने नाम पर कर लिया. इससे पहले, बोम्बायला ने ऑस्ट्रियाई तीरंदाज के खिलाफ मुकाबला 24-27, 28-23, 27-23 और 26-24 से जीता था.
इस मुकाबले में बोम्बायला को लय में आने में कुछ समय लगा, लेकिन पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने जो लय पकड़ी, वह जीत के साथ ही समाप्त हुई. भारतीय तीरंदाज ने पहला सेट 24-27 के अंतर से गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने अगले तीनों सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और अंतिम 16 में जगह बना ली.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं