रियो ओलिंपिक के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर
रियो डी जनेरियो:
ब्राजील पुलिस ने रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले नामीबियाई मुक्केबाज को यौन प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जोनास जुनियस (22) ने रविवार को कथित तौर पर ओलिंपिक खेल गांव में रविवार को एक होटल की महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की.
इसके अलावा उन पर आरोप है कि उन्होंने महिलाकर्मी को उनके साथ यौन संबंध बनाने के बदले पैसे देने की पेशकश भी की. महिला ने उनके इस प्रस्ताव को नकार दिया और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई.
जुनियस ऐसे दूसरे एथलीट हैं, जिन्हें ब्राजील की पुलिस की ओर से तीन दिनों के भीतर गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले मोरक्को के 22 वर्षीय मुक्केबाज हसन साड्डा को गिरफ्तार किया गया था.
हसन पर ओलिम्पिक खेल गांव के होटल की दो महिलाकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ब्राजील पुलिस, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलंपिक, नामीबियाई मुक्केबाज, यौन प्रताड़ना केस, Brazil Police, Rio Olympics 2016, Rio Olympic, Namibia Boxer, Molestation Case