विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2016

कलाई की चोट से उबर चुके हैं राफेल, फिर से ग्रैंडस्‍लैम जीतना चाहते हैं : टोनी नडाल

कलाई की चोट से उबर चुके हैं राफेल, फिर से ग्रैंडस्‍लैम जीतना चाहते हैं : टोनी नडाल
राफेल नडाल ने अपना पिछला ग्रैंडस्‍लैम वर्ष 2014 में फ्रेंच ओपन के रूप में जीता था (फाइल फोटो)
मालोर्का (स्पेन): पूर्व वर्ल्‍ड नंबर वन, स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल के कोच टोनी नडाल ने कहा है कि फिर से ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना अब नडाल का सबसे बड़ा सपना है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने कुल 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. लेकिन बीते दो वर्षो से चोटिल चल रहे नडाल के लिए यह दौर खराब रहा है.

नडाल ने आखिरी बार 2014 में फ्रेंच ओपन के रूप में अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. राफेल के अंकल टोनी नडाल ने मंगलवार को कहा कि बाईं कलाई में लगी चोट से उबरकर वापसी कर रहे नडाल इस समय अच्छी लय में लौट चुके हैं और वह कोर्ट पर दोबारा उतरने को लेकर उत्सुक हैं. टोनी ने अगले साल सैंटा पोंसा में ग्रास कोर्ट पर होने वाले मालोर्का ओपन के दूसरे संस्करण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा के दौरान ये बातें कहीं.

टोनी ने कहा कि नडाल के पास अभी भी तैयारी के लिए एक महीने का समय है तथा इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से वह अगले वर्ष की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, ग्रैंडस्‍लैम, टोनी नडाल, सपना, पूर्व वर्ल्‍ड नंबर वन, Rafael Nadal, Grand Slam, Dream, Toni Nadal, Former World Number One
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com