पीवी सिंधु की फाइल तस्वीर
- सेमीफाइनल में सिंधु ने चेयुंग नगान यी को 21-14, 21-16 से हराया
- फाइनल में सिंधु का सामना चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा
- समीर वर्मा ने डेनमार्क के योर्गेनसन पर 21-19, 24-22 से जीत दर्ज की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोवलून (हांगकांग):
रियो ओलिंपिक में भारत को सिल्वर पदक दिलाने वाली पीवी सिंधु ने शनिवार को हांगकांग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने चेयुंग नगान यी को 21-14, 21-16 से मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया. यह मुकाबला 46 मिनट तक चला.
वहीं राष्ट्रीय चैंपियन समीर वर्मा ने पुरुष एकल के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी यान ओ योर्गेनसन को सीधे गेम में हराकर उलटफेर करते हुए अपने पहले सुपर सीरीज फाइनल में प्रवेश किया.
नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को अपना मुकाबला जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने अपने विपक्षी को आसान मात दी. पूरे मैच में सिंधु ने नगान पर दबाव बनाए रखा. नगान ने क्वार्टर फाइनल में भारत की साइना नेहवाल को हराया था.
पहले गेम में नगान कमजोर साबित हुईं, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने पहले से बेहतर खेल दिखाया और कई बार सिंधु से आगे निकलने की कोशिश की, मगर कामयाब नहीं हो सकीं. फाइनल में सिंधु का सामना चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा. यिंग ने एक अन्य सेमीफाइनल में रियो ओलिंपिक और विश्व विजेता स्पेन की कारोलिना मारिन को कड़े मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-16 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई.
पुरुषों के सेमीफाइनल में 22-वर्षीय समीर वर्मा ने डेनमार्क के योर्गेनसन पर 21-19, 24-22 से जीत दर्ज की. क्वालीफायर के तौर पर आए समीर अब फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार एनजी का लोंग एंगस से भिड़ेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीवी सिंधु, समीर वर्मा, बैडमिंटन, हांगकांग ओपन सुपर सीरीज, PV Sindhu, Hong Kong Open Badminton, Sameer Verma