रियो डि जिनेरियो:
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने कुवैत पर प्रतिबंध लगा रखा है और ऐसे में उसकी टीम को रियो खेलों में ओलिंपिक तटस्थ टीम के ध्वज तले खेलना पड़ेगा, लेकिन इस देश के स्टार निशानेबाज फहेद अल दीहानी ने उद्घाटन समारोह में ओलिंपिक टीम का ध्वज ले जाने से इनकार कर दिया है। कुवैत को खेलों में सरकार के हस्तक्षेप के कारण आईओसी और कुछ अन्य प्रमुख खेल महासंघों ने निलंबित कर रखा है।
कुवैत के मीडिया के अनुसार आईओसी ने सिडनी और लंदन खेलों के कांस्य पदक विजेता अल दीहानी से ओलिंपिक तटस्थ टीम का ध्वज ले जाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इस आग्रह को ठुकरा दिया। कुवैती सेना में अधिकारी अल दीहानी ने कहा, ‘‘मैं सेना में काम करता हूं और मैं केवल कुवैती ध्वज ही उठाऊंगा। मैं आईओसी का ध्वज नहीं उठा सकता हूं।’’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, कुवैत ओलिंपिक टीम, ओलिंपिक, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Kuwait, Olympics, Kuwait Shooter