विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

शार्जील और लतीफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहता है पीसीबी

पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने कहा कि बोर्ड ने सभी तरह के भ्रष्टाचार और फिक्सिंग मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपना रखी है

शार्जील और लतीफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहता है पीसीबी
पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान (फाइल फोटो)
  • पाकिस्तान क्रिकेट लीग में स्पॉट फिक्सिंग
  • शार्जील खान, लतीफ पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध
  • पीसीबी सुनवाई कर रहे ट्रिब्यून से करेगा अपील
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: शार्जील खान और खालिद लतीफ पर दुबई में खेले गये पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान स्पाट फिक्सिंग में कथित भूमिका के लिये आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहता है. पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने कहा कि बोर्ड ने सभी तरह के भ्रष्टाचार और फिक्सिंग मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपना रखी है और इसलिए दोषी पाये गये खिलाड़ियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. रिजवी ने कहा, ‘हां, हम पंचाट से इन दोनों खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश कर रहे हैंच. हमने स्पाट फिक्सिंग में उनके शामिल होने को लेकर उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश किये हैं. ’

यह भी पढ़ें :  शार्जील खान, खालिद लतीफ ने माना, दुबई में एक शख्‍स से मिले थे

हैं पर्याप्त सबूत
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी )के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिज्वी ने कहा है कि स्‍पॉट फिक्सिंग और अन्य मामलों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों शारजील खान और खालिद लतीफ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं. रिज्वी ने कहा कि टेलीफोन पर हुई बातचीत, एसएमएस आदि के रूप में उपलब्ध साक्ष्यों का फोरेंसिक परीक्षण हो चुका है और ये खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई और स्‍पॉट फिक्सिंग आरोपों की सुनवाई के लिए बनाई गई पंचाट के सामने सब कुछ साबित करने के लिए पर्याप्त हैं.

 Video : लालू ने नीतीश कुमार पर बोला तगड़ा हमला


इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com