नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो)
टोरंटो:
विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की निगाह अपने तीसरे ओलिंपिक खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने पर लगी हैं, लेकिन सर्बियाई के इस दिग्गज का कहना है कि हर चार साल में होने वाले खेल महाकुंभ में भाग लेना अपने आप में बड़ा सम्मान है।
जोकोविच ने टोरंटो मास्टर्स का खिताब जीतने के तुरंत बाद ही बता दिया कि उनकी निगाहें ओलिंपिक पर टिकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह खेलों के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है इसलिए इसका हिस्सा बनना अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है और मैं इसका लुत्फ उठाउंगा जैसे कि बीजिंग और लंदन ओलिंपिक खेलों के दौरान मैने किया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लंदन 2012 में अपने देश का ध्वजवाहक बनने का गौरव मिला था जो कि मेरे जीवन का सबसे यादगार क्षण है। इसलिए मेरी निगाह फिर से ओलिंपिक पर लगी हैं। सच में मैं इसमें भाग लेने को लेकर ही उत्साहित हूं।’’ जोकोविच ने बीजिंग में कांस्य पदक जीता था लेकिन लंदन में वह पोडियम में पहुंचने से चूक गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, नोवाक जोकोविच, टेनिस, ओलिंपिक, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Novac Djokovic, Tennis, Olympics