विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2016

भारत में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान, मलेशिया लेगा उसकी जगह

भारत में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान, मलेशिया लेगा उसकी जगह
फाइल फोटो
नई दिल्ली: पाकिस्तान की पुरुष जूनियर टीम इस साल उत्तर प्रदेश में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी, क्योंकि उसने खिलाड़ियों के लिए वीजा के वास्ते आवदेन आधिकारिक समय सीमा के बाद किया था.

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने सोमवार को कहा कि मलेशिया की जूनियर पुरुष टीम 8 से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह लेगी.

एफआईएच ने एक बयान में कहा, 'फेडरेशन को इस बात का अफसोस है कि पाकिस्तान की पुरुष जूनियर टीम इस साल उत्तर प्रदेश में होने वाले हॉकी जूनियर विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी. यद्यपि इस टीम ने आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप, पाकिस्तान, मलेशिया, भारत, Junior Hockey World Cup, Pakistan, Malaysia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com