विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2016

रियो की कांस्‍य विजेता मारवा बोलीं, 'कुश्‍ती लीग में साक्षी मलिक को हराने का पूरा प्रयास करूंगी'

रियो की कांस्‍य विजेता मारवा बोलीं, 'कुश्‍ती लीग में साक्षी मलिक को हराने का पूरा प्रयास करूंगी'
साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में कांस्‍य पदक हासिल किया था (फाइल फोटो)
  • कहा-साक्षी के पॉजिटिव और निगेटिव पक्षों से वाकिफ हूं
  • साक्षी और मारवा, दोनों को रियो ओलिंपिक में मिला था कांस्‍य
  • गीता फोगट के शादी के समारोह में भी शामिल होंगी मारवा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली अफ्रीकी महिला पहलवान होने का गौरव हासिल करने वाली ट्यूनीशिया की मारवा अमरी ने कहा कि रियो में उनका सामना साक्षी मलिक से नहीं हो पाया लेकिन वह प्रो कुश्ती लीग में इस भारतीय पहलवान को हराकर खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश करेंगी. दोनों ही पहलवानों को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक मिले थे.

मारवा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘उन्होंने साक्षी की कई कुश्तियों की वीडियो देखी हैं और वह उनके सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों से भली भांति वाकिफ हैं.’ उन्होंने कहा कि उनके वीडियो देखकर उन्हें साक्षी की कुश्ती को बारीकी से देखने का मौका मिला है और इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. वहीं साक्षी मलिक भी इन दिनों रोहतक में कड़े अभ्‍यास में जुटी हैं.मारवा रविवार को चरखी दादरी में गीता फोगट की शादी में बतौर मेहमान शामिल होंगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, मारवा अमरी, प्रो कुश्‍ती लीग, साक्षी मलिक, Rio Olympics, Marwa Amri, Pro Wrestling League, Sakshi Malik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com