महेश भूपति ने लिएंडर पेस के साथ कई डबल्स खिताब जीते हैं (फाइल फोटो)
- कहा-मुझे लगता है दोनों ने अपने आपको मौका नहीं दिया
- कुछ टूर्नामेंट साथ खेले होते तो इससे कुछ मदद मिलती
- कोरिया के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेलना अच्छी तैयारी नहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो ओलिंपिक के मेंस डबल्स मुकाबले में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी के पहले ही राउंड में बाहर होने के बाद भारतीय खेल जगत में चर्चाओं को दौर शुरू हो गया है. पेस-बोपन्ना को शनिवार को पोलैंड की जोड़ी से पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा. पेस के पूर्व डबल्स पार्टनर महेश भूपति का मानना है कि मुकाबले के लिए पेस-बोपन्ना अच्छी तरह तैयार नहीं थे.
भूपति ने NDTV से बातचीत में कहा, 'महत्वपूर्ण बात अच्छी तैयारी नहीं करना या इसमें कोई कमी रह जाना है. जब लिएंडर और मैंने साथ टेनिस नहीं खेला तो 2004 और 2008 के टूर में साथ आने का तरीका निकाला और तीन-चार टूर्नामेंट साथ खेले क्योंकि हम जानते थे कि ओलिंपिक का महत्व क्या होता है और इसके लिए अच्छी तैयारी कितनी महत्वपूर्ण है. इस साल यह नहीं किया. मुझे लगता है कि उन्होंने अपने आपको मौका नहीं दिया और परिणाम यह दिखाता है.'
महेश भूपति ने कहा, मुझे लगता कि दोनों खिलाड़ियों ने यदि कुछ टूर्नामेंट साथ खेले होते तो निश्चित रूप से इससे कुछ मदद मिलती. डेविस कप में कोरियाई टीम के खिलाफ केवल एक मैच साथ खेलना ओलिंपिक में पदक जीतने के लिहाज से अच्छी तैयारी नहीं जा सकती. उन्होंने उच्च स्तर पर कुछ टूर्नामेंट साथ खेलने चाहिए थे. आखिरकार यह ओलिंपिक है, इसका कुछ दोष एसोसिएशन को भी जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पेस-बोपन्ना, टेनिस डबल्स, महेश भूपति, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Leander Paes-Rohan Bopanna, Men's Doubles, Mahesh Bhupathi, Rio Olympics, Rio Olympics 2016