विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2016

क्यों पागल बना रहे देश की जनता को?- सलमान को ओलिंपिक के लिए 'गुडविल एंबेसडर' बनाने पर योगेश्वर नाराज़

क्यों पागल बना रहे देश की जनता को?- सलमान को ओलिंपिक के लिए 'गुडविल एंबेसडर' बनाने पर योगेश्वर नाराज़
योगेश्वर दत्त ने सलमान को ओलिंपिक के लिए भारत का 'गुडविल एंबेसडर' बनाने का विरोध किया
नई दिल्ली: साल 2012 में लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता रह चुके पहलवान योगेश्वर दत्त ने अभिनेता सलमान खान को रियो ओलिंपिक के लिए भारत का 'गुडविल एंबेसडर' बनाने का तीखा विरोध किया है।

शनिवार को दिल्ली के ओलिंपिक भवन में गुडविल एंबेसडर के तौर पर सलमान खान के नाम की घोषणा हुई थी। इसके बाद योगेश्वर ने ट्वीट करके कहा-पीटी उषा, मिल्खा सिंह जैसे बड़े स्पोर्ट्सस्टार हैं भारत में, जिन्होंने कठिन समय में देश के लिए मेहनत की थी। खेल के क्षेत्र में इस एंबेसडर ने आखिर किया क्या है।
33 साल के पहलवान दत्त ने कहा कि ओलिंपिक फिल्म प्रमोशन की जगह नहीं है। उन्होंने लिखा- एंबेसडर का क्या काम होता है कोई मुझे बता सकता है क्या। क्यों पागल बना रहे हो देश कि जनता को।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंदन ओलिंपिक, योगेश्वर दत्त, सलमान खान, रियो ओलिंपिक, Yogeshwar Dutt, Salman Khan, London Olympics, Rio Olympics 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com