विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2016

फुटबॉलर लियोनेल मेसी की प्रतिमा का अनावरण कर मेयर ने की संन्यास वापसी की अपील

फुटबॉलर लियोनेल मेसी की प्रतिमा का अनावरण कर मेयर ने की संन्यास वापसी की अपील
लियोनेल मेसी (फाइल फोटो)
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में मंगलवार को शहर के मेयर होरासियो रॉड्रिगेज़ लर्रेटा ने महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के सम्मान में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। ऐसा उन्होंने यह कहते हुए किया, कि मेसी अपने संन्यास के फ़ैसले पर दोबारा विचार करें।

रॉड्रिगेज़ ने अर्जेंटीना के नागरिकों से निवेदन किया कि वह सोशल मीडिया पर मेसी से संन्यास वापस लेने की अपील के लिए लगातार मैसेज पोस्ट करें। मेसी की प्रतिमा के अनावरण के बाद फ़ैन्स ने उसके साथ सेल्फ़ी लेनी शुरू कर दी।

मेसी के फैन क्लब @messi10stats के ट्विटर हैंडल पर उनकी प्रतिमा के चित्र पोस्ट किए गए... वहीं ट्विटर पर हैशटैग #Don'tLeaveLeo ग्लोबली ट्रेंड करने लगा, लेकिन लगता यही है कि मेसी ने अपना मन बना लिया है और वह इस पर दोबारा विचार करने को तैयार नहीं। मेसी ने बार्सिलोना को 8 ला लीगा खिताब में जीत दिलवाई तो चैंपियन्स लीग में 4 खिताब जितवाए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम 2008 ओलिंपिक गोल्ड के सिवाय दिखाने को कुछ भी नहीं है। इसी से निराश मेसी ने अंरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना फुटबॉल टीम, अर्जेंटीना, मेसी, लियोनेल मेसी की प्रतिमा, मेसी की स्टैचू, लियोनेल मेसी का संन्यास, Lionel Messi, Argentina Football Team, Messi, Lionel Messi Statue, Messi Statue, Lionel Messi Retirement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com