विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2012

इंडियन वेल्स : सानिया, वेस्नीना की जोड़ी सेमीफाइनल में

भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रूस की एलीना वेस्नीना की जोड़ी शानदार जीत दर्ज कर बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स: भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रूस की एलीना वेस्नीना की जोड़ी शानदार जीत दर्ज कर बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकरिक वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सानिया और वेस्नीना की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाली अर्जेटीना की जिसेला डूल्को और पाओला सुआरेज की जोड़ी को 6-2, 6-3 से पराजित किया। दूसरे दौर के मुकाबले में सानिया और वेस्नीना की जोड़ी ने स्विटजरलैंड की टिमिया बाकसिंजकी और इटली की अलबर्टा ब्रियांटी को कड़े मुकाबले में 6-1, 3-6, 10-2 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, Elena Vesnina, सानिया मिर्जा, एलीना वेस्नीना, Indian Wells, इंडियन वेल्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com