रोलेंट ओल्टमैंस (बाएं)
रियो डि जिनेरियो:
ओलंपिक के लिए गई भारतीय हॉकी टीमों को खेलगांव में कुर्सियों और टीवी सेट की कमियों का सामना करना पड़ा रहा है और मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस ने शिकायत की है कि खिलाड़ियों के कमरे पूरी तरह तैयार नहीं हैं। भारतीय दल के दल प्रमुख राकेश गुप्ता को लिखे पत्र में ओल्टमैंस ने पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों को मुहैया कराए गए कमरों के बारे में शिकायत की कि ये पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।
भारतीय हॉकी के हाई-परफॉर्मेंस निदेशक ओल्टमैंस ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘रियो ओलिंपिक के कमरे उचित रूप से तैयार नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ओलिंपिक में लंबे समय तक शीर्ष स्तर का प्रदर्शन करने के लिए एथलीटों को अपने कमरों में छह व्यक्तियों के लिये ठीक तरह की कुर्सियां और मेज चाहिए होती हैं। पर प्रत्येक कमरे में केवल दो ही कुर्सियां ही हैं।’’
ओल्टमैंस ने कहा, ‘‘पुरुष और महिलाए, जो नौ कमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके पास 28 उचित कुर्सियों की कमी है और सात कमरों में तो हमें कम से कम एक मेज की भी जरूरत है। स्टाफ सदस्यों के कमरों में हम कुछ मेज मंगवाने में सफल रहे हैं।’’ ओल्टमैंस ने लिखा, ‘‘ओलंपिक के दौरान हम अपने खिलाड़ियों को टीवी पर हमारे टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण दिखाना चाहेंगे। इससे खिलाड़ियों को इन प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ आगामी मैचों के लिये तैयार होने में मदद मिलेगी। ’’
एक अन्य पत्र में ओल्टमैंस ने दल प्रमुख से हाकी टीमों के लिये टीवी सेट खरीदने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘अपने कमरे का टीवी हमारी टीम को मुहैया कराने के लिये शुक्रिया। मैंने कुछ और टीवी सेट किराये पर लेने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से खेल गांव में ये सारे बिक चुके हैं। ’’ ओल्टमैंस ने लिखा, ‘‘मैं तीन टीवी सेट खरीदने की अनुमति लेना चाहूंगा ताकि स्टाफ सदस्यों के दोनों कमरों में टीवी लग सके। कम से कम पुरूष और महिला टीमों के स्टाफ सदस्यों के कमरों में, ताकि वे हाकी स्पर्धा देख सकें। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने कुछ कुर्सियां भी किराये पर लेने की कोशिश की लेकिन खेल गांव में अभी कुर्सियां उपलब्ध नहीं हैं। हमें सभी खिलाड़ियों के लिये सही फर्नीचर की जरूरत होगी। ‘बीन कुर्सियो’ं पर ज्यादा समय बिताने से खिलाड़ियों की पीठ चोटिल हो सकती है। कृप्या हमें हल ढूंढने में मदद कीजिये। ’’ रियो खेलों के आयोजकों को पहले ही आस्ट्रेलिया और कई अन्य टीमों से ओलंपिक गांव में सही तरह से कमरे तैयार नहीं करने की शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, ओलिंपिक, भारतीय हॉकी टीम, रियो 2016, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Olympics, Indian Hockey Team, Rio 2016