विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2016

एशियाई खेलों में बॉक्सिंग के स्‍वर्ण पदक विजेता डिंगको सिंह हेपेटाइटिस के कारण एम्‍स में भर्ती

एशियाई खेलों में बॉक्सिंग के स्‍वर्ण पदक विजेता डिंगको सिंह हेपेटाइटिस के कारण एम्‍स में भर्ती
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्ली: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रहे बाक्सर डिंगको सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हेपेटाइटिस का इलाज किया जा रहा है.

वर्ष 1998 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले 37 वर्षीय डिंगको सिंह के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘डिंगको पिछले महीने से पीलिया से ग्रसित हैं और अब वह दिल्ली में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है’

पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं. वर्तमान में वह भारतीय खेल प्राधिकरण के मणिपुर केंद्र में बतौर कोच कार्यरत हैं. गौरतलब है कि डिंगको ने वर्ष 1998 में बैंकॉक में हुए एशियन गेम्‍स में स्‍वर्ण पदक जीता था.मूल रूप से वे मणिपुर के रहने वाले हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dingko Singh, AIIMS, Asiad Gold Medallist, Treated, डिंगको सिंह, एम्‍स, एशियाड स्‍वर्ण पदक विजेता, इलाज हो रहा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com