विज्ञापन
This Article is From May 05, 2014

ब्रिटेन की शीर्ष टेनिस स्टार का कैंसर से निधन

लंदन:

ब्रिटेन की पूर्व शीर्ष वरीय महिला टेनिस स्टार एलेना बाल्टाचा का 30 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया।

बाल्टाचा ने बीते साल ही पेशेवर टेनिस से संन्यास लिया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बाल्टाचा के पति नीनो सेवेरिनो ने रविवार को बीबीसी को इसकी जानकारी दी।

बाल्टाचा को लीवर में कैंसर था। 19 साल की उम्र में उनके लीवर के संक्रमित होने का पता चला था। इसके बावजूद वह खेलना जारी रखे हुए थीं। इस साल जनवरी में उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था।

बीमारी और लगातार चोट से परेशान रहने के बावजूद यूक्रेन में जन्मीं बाल्टाचा ने कुल 11 एकल खिताब जीते और 2002 में विंबलडन के एकल मुकाबलों के तीसेर दौर में में पहुंचीं।

इसके अलावा बाल्टाचा ने 2005 व 2010 में अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई और विश्व वरीयता क्रम में 49वें क्रम तक पहुंचीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस स्टार, एलेना बाल्टाचा, एलेना बाल्टाचा की मौत, Tennis, Elena Baltacha Dead, Elena Baltacha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com