विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2016

डोपिंग का डर : रियो ओलिंपिक में होंगे 4,500 मूत्र परीक्षण

डोपिंग का डर : रियो ओलिंपिक में होंगे 4,500 मूत्र परीक्षण
प्रतीकात्मक चित्र
रियो डि जेनेरियो: पांच अगस्त से रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में डोपिंग रोधी कार्यक्रम के तहत 4,500 मूत्र और 1,000 खून के नमूनों के परीक्षण किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने रविवार को यह बात कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस में हुए डोपिंग कांड के कारण पांच अगस्त से ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो में खेले जाने वाले ओलिंपिक में सभी का ध्यान इस पर रहेगा।

बाक ने कहा कि आईओसी ड्रग लेने वालों को ओलिंपिक से दूर रखने का हरसंभव प्रयास करेगी। बाक ने कहा कि ड्रग लेने वालों को खेलों से दूर रखने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हमे पहले परीक्षण कार्यक्रम बनाया है जिसके तहत 2,200 एथलीटों को चुना गया है और उन पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद हमारे पास अतिरिक्त परीक्षण की 700 सिफारिशें आई हैं। जो 13 अंतरराष्ट्रीय महासंघों, 62 राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी के पास हैं।"

रियो ओलिंपिक में पहली बार ऐसा होगा कि खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ड्रग मामलों पर अपनी नजर रखेगा।

बाक ने कहा, "पहली बार ऐसा होगा कि डोप परीक्षण में दोषी पाए जाने के बाद खिलाड़ी की जांच आईओसी नहीं करेगा। उनके मामले सीधे सीएएस जाएंगे।"

ओलिंपिक में डोपिंग के मामलों की देखरेख के लिए सीएएस ने रियो में अपने दो अस्थायी कार्यालय बनाए हैं।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, डोपिंग, वाडा, नाडा, ओलिंपिक में डोपिंग, डोप टेस्ट, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Doping, Wada, NADA, Doping In Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com