विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2016

टेनिस : क्रोएशिया को 3-2 से हराकर अर्जेंटीना ने पहली बार जीता डेविस कप

टेनिस : क्रोएशिया को 3-2 से हराकर अर्जेंटीना ने पहली बार जीता डेविस कप
डेविस कप के साथ अर्जेंटीना की टीम
जागरेब: अर्जेंटीना ने बेहद कड़े मुकाबले में कल रात यहां पूर्व चैंपियन क्रोएशिया को 3-2 से हराकर पहली बार डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. अर्जेंटीना की जीत के नायक फेडरिको डेलबोनिस रहे जिन्होंने आखिरी और निर्णायक एकल मैच में अनुभवी इवो कालरेविच को 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

अर्जेंटीना पांच बार डेविस कप फाइनल में पहुंचा था लेकिन उसने पहली बार खिताब अपने नाम किया. क्रोएशिया 2005 में चैंपियन बना था. उलट एकल से पहले क्रोएिशया दूसरी बार खिताब जीतने की अच्छी स्थिति में दिख रहा था. उसने पहले तीन मैच के बाद 2-1 से बढ़त बना रखी थी.

ऐसे में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने पहले उलट एकल में दो सेट गंवाने के बावजूद शानदार वापसी करके मारिन सिलिच को 6-7, 2-6, 7-5, 6-4, 6-3 से हराकर स्कोर 2-2 से बराबर कराया था. दिग्गज फुटबॉलर डिएगो मेराडोना भी तब उनका हौसला बढ़ा रहे थे. डेविस कप के इतिहास में अर्जेंटीना 15वां देश है जो चैंपियन बनने में सफल रहा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्जेंटीना, डेविस कप, क्राेएशिया, जीत, Argentina, Davis Cup, Croatia, Win
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com