लिन डेन को बैडमिंटन के सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है (फाइल फोटो)
बीजिंग:
चीन के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डेन ने अपनी पत्नी के गर्भवती होने के दौरान विवाहेतर संबंधों के लिए माफी मांगी है. एक मॉडल के साथ ‘अंतरंग’ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लिन डेन ने ऐसा किया है.
यह खबर जल्द ही वायरल हो गई और साइना वेईबो पर ‘लिन डेन अफेयर’ हैशटैग वाले पेज को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा. कई लोगों ने इस दौरान लिखा कि लिन ने कोर्ट पर मैच जीता लेकिन अपने समर्थकों को निराश किया. मनोरंजन क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने इस तस्वीरों को उजागर किया है. उसने अपनी पहचान ‘डिटेक्टिव झाओवर’ के रूप में बताई है.
अक्टूबर की इन तस्वीरों में होटल के कमरे में लिन को मॉडल और अभिनेत्री झाओ याकी को गले लगाते और चूमते दिखाया गया है. इसके एक महीने बाद की तस्वीरों में दोनों को अंतरंग स्थिति में दिखाया गया है जबकि इस दौरान लिन की पत्नी शी शिंगफेंग गर्भवती थी.
लिन ने इसके बाद साइना वेईबो पर अपने अकाउंट पर कल लिखा, ‘एक पुरुष के रूप में मैं उसका बचाव नहीं करता चाहता जो मैंने किया. मेरे बर्ताव ने मेरे परिवार को पीड़ा पहुंची है. इसलिए मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं.’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लिन डेन, पत्नी, गर्भवती, अंतरंग तस्वीरें, वायरल, मॉडल, बैडमिंटन स्टार, Lin Dan, Wife, Pregnant, Badminton Star, Intimate Photoes, Model