विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2014

सरिता के पति और कोच को कारण बताओ नोटिस देगा बॉक्सिंग इंडिया

सरिता के पति और कोच को कारण बताओ नोटिस देगा बॉक्सिंग इंडिया
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

एआईबीए के दबाव में बाक्सिंग इंडिया ने कहा कि वह इंचियोन एशियाई खेलों के दौरान रिंगसाइड पर अनधिकृत प्रवेश के लिए मुक्केबाज सरिता देवी के पति और निजी कोच को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा।

सरिता पर एआईबीए द्वारा आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है हालांकि बॉक्सिंग इंडिया इसमें रियायत की कोशिश में जुटा है। सरिता ने सेमीफाइनल में विवादित हार के बाद एशियाई खेलों में कांस्य पदक स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

बॉक्सिंग इंडिया के अध्यक्ष संदीप जाजोदिया ने कहा कि सरिता को आजीवन प्रतिबंध जैसी कड़ी सजा से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने एक चैनल से कहा, हाल ही में एआईबीए की राष्ट्रीय कांग्रेस के दौरान हमने उन्हें बताया कि किन हालात में सरिता ने पोडियम पर भड़ास निकाली। हमने उन्हें बताया कि हम सरिता के निजी कोच और पति के खिलाफ कार्रवाई की सोच रहे हैं। उन्हें मान्यता पत्र नहीं मिले थे और उनका रिंगसाइड में रहना गलत था।

उन्होंने कहा, हम उन्हें कारण बताओ नोटिस देंगे और इस बारे में एआईबीए को सूचित करेंगे। हमें उम्मीद है कि एआईबीए सरिता के मामले में रियायत बरतने का हमारा अनुरोध मानेगा और उस पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इस बीच सरिता के पति थोइबा सिंह ने कहा कि वह महज दर्शक के तौर पर इंचियोन गए थे। उन्होंने कहा, मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। हमें एआईबीए से सकारात्मक जवाब की उम्मीद है। मैं वहां दर्शक के रूप में गया था। सिर्फ अपनी पत्नी के लिए नहीं बल्कि भारतीय मुक्केबाजी दल की हौसलाअफजाई के लिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एआईबीए, बॉक्सिंग इंडिया, सरिता देवी, एशियाई खेल, सरिता देवी पर प्रतिबंध, AIBA, Boxing India, Asia Games, Sarita Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com