विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2016

बैडमिंटन : चीन ओपन में साइना हारीं, सिंधु की जीत

बैडमिंटन : चीन ओपन में साइना हारीं, सिंधु की जीत
साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
फूझोउ (चीन): भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु ने जीत हासिल की है. टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के मुकाबले में चौथी वरीय नेहवाल को थाइलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रात्सेरसुक ने 16-21, 21-19, 14-21 से हराया.

टूर्नामेंट की सातवीं वरीय सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में चीनी ताइपे की चिया सिन ली को 21-12, 21-16 से मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया.

इसके अलावा, पुरुष वर्ग में भी भारत का बुधवार का दिन अच्छा रहा. अजय जयराम और एचएस प्रणॉय ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की.

अजय ने बुधवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में चीन के झु सियुआन को 21-19, 20-22, 21-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, वहीं प्रणॉय ने भी एक अन्य मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोगं अंगुस को सीधे सेटों में 21-13, 21-13 से मात दी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैडमिंटन, चाइना ओपन, Saina Nehwal, PV Sindhu, BAdminton, China Open, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com