विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2016

अर्जेंटीना की जीत में लियोनेस मेसी चमके, मीडिया ने टीम के एक खिलाड़ी पर लगाया ड्रग लेने का आरोप

अर्जेंटीना की जीत में लियोनेस मेसी चमके, मीडिया ने टीम के एक खिलाड़ी पर लगाया ड्रग लेने का आरोप
कोलंबिया के खिलाफ मैच में मेसी ने फ्रीकिक पर गोल दागा (फाइल फोटो)
सेन जुआन (अर्जेन्टीना): लियोनल मेसी के फ्रीकिक पर दागे शानदार गोल की बदौलत अर्जेन्टीना ने वर्ल्‍डकप क्वालीफिकेशन में अपने अभियान को पटरी पर लाते हुए यहां कोलंबिया को 3-0 से हराया. अर्जेन्टीना ने मैच के बाद मीडिया के बहिष्कार की भी घोषणा की जिसने टीम के एक खिलाड़ी के ड्रग के इस्तेमाल का दावा किया था.

बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने 10वें मिनट में 30 यार्ड की दूरी से गोल करने के अलावा लुकास प्रातो और एंजेल डि मारिया के गोल में मदद भी की. मेसी ने हालांकि मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अर्जेन्टीना की पूरी टीम के सामने कहा कि खिलाड़ी मीडिया से बात नहीं करेंगे क्‍योंकि एक पत्रकार ने ट्विटर पर दावा किया कि फारवर्ड इजेक्वेल लावेजी को शिविर में गांजा पीते पकड़ा गया.

अर्जेन्टीना के कप्तान मेसी ने कहा, ‘हमने प्रेस से बात नहीं करने का फैसला किया है, बेशक आप जानते हैं क्यों.’ उन्होंने कहा, ‘काफी आरोप लगाए गए, काफी अपमान किया गया और पोचो (लावेजी) के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं.’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वर्ल्‍डकप क्‍वालिफायर, लियोनल मेसी, गोल, जीता, अर्जेन्‍टीना, कोलंबिया, दावा, इजेक्वेल लावेजी, गांजा, बहिष्‍कार, Lionel Messi, World Cup Qualifier, Victory, Colombia, Win, Goal, Claim, Ezequiel Lavezzi, Marijuana, Boycott
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com