दुनिया के सबसे खतरनाक जेल में शूट हुई थी ये फिल्म, कमाए 3184 करोड़ रुपये, 7 जून को हुए 30 साल पूरे

दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में शूट हुई ‘द रॉक’ ने पूरे किए 30 साल. शॉन कॉनरी और निकोलस केज की फिल्म ने 712 करोड़ के बजट में कमाए 3184 करोड़ रुपये.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ने पूरे किए 30 साल, बॉलीवुड में बना रीमेक
नई दिल्ली:

आज से ठीक 30 साल पहले, 7 जून 1996 को माइकल बे की फिल्म द रॉक रिलीज हुई थी. शॉन कॉनरी, निकोलस केज और एड हैरिस की तिकड़ी की यह एक्शन थ्रिलर आज भी एक्शन प्रेमियों की पहली पसंद है. बेशक फिल्म को तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी गिनती टॉप एक्शन फिल्मों में होती है. द रॉक की कामयाबी को इस बात से ही समझा जा सकता है कि 75 मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से 712 करोड़ रुपये) ) के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 335 मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से 3184 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमाए.

दमदार कहानी
'द रॉक" की कहानी अलकाट्राज जेल पर आधारित है. ब्रिगेडियर जनरल फ्रांसिस हम्मेल (एड हैरिस) अपने मारे गए सैनिकों के परिवारों के लिए न्याय मांगते हुए अलकाट्राज पर कब्जा कर लेता है और वीएक्स नर्व गैस से सैन फ्रांसिस्को को निशाना बनाने की धमकी देता है. एफबीआई केमिकल एक्सपर्ट स्टैनली गुडस्पीड (निकोलस केज) और ब्रिटिश एजेंट जॉन मेसन (शॉन कॉनरी) को यह नामुमकिन मिशन सौंपा जाता है. दोनों की अनोखी केमिस्ट्री देखने को मिली. एक ओर तरफ कॉनरी का शांत लेकिन दमदार अंदाज और दूसरी तरफ केज का नर्वस लेकिन बहादुर रवैया . 

ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, यहां शूट हुई थी फिल्म

जेल में हुई शूटिंग
फिल्म की शूटिंग असली अलकाट्राज जेल में हुई, जहां पर्यटक आते-जाते रहते थे. दिलचस्प यह कि शॉन कॉनरी ने प्रोडक्शन से मांग की कि उनके लिए अलकाट्राज पर ही एक केबिन बना दिया जाए, ताकि उन्हें रोज समुद्र से सैन फ्रांसिस्को अपने होटल तक जाने का सफर ना तय करना पड़े.

सबसे मशहूर किस्सा माइकल बे और डिज्नी एक्जीक्यूटिव्स के बीच तनाव का है. शूटिंग ओवर बजट और शेड्यूल चल रही थी. एक दिन जब बे एक्जीक्यूटिव्स से मिलने जा रहे थे, तो गोल्फ अटायर में शॉन कॉनरी उनके पास आए और बोले, 'मैं भी चलता हूं.' कॉन्फ्रेंस रूम में एक्जीक्यूटिव्स के मुंह खुले के खुले रह गए जब उन्होंने 007 स्टार को बे के पीछे देखा. कॉनरी ने सीधे कहा, 'यह लड़का अच्छा काम कर रहा है, इसे तंग मत करो.' इसके बाद उन्होंने फिल्म में कोई दखलअंदाजी नहीं की. 

Advertisement

माइकल बे के करियर का टर्निंग पॉइंट
यह माइकल बे की दूसरी बड़ी फिल्म थी. इसमें उन्होंने प्रैक्टिकल इफेक्ट्स पर जोर दिया. आज के सीजीआई युग दौर में भी फिल्म की शावर रूम बैटल, कार चेज और हेलीकॉप्टर सीन देखकर दर्शक दंग रह जाते हैं. माइकल बे को आज 'ट्रांसफॉर्मर्स' के लिए पहचाना जाता है. 

निकोलस केज और शॉन कॉनरी की जोड़ी

जादुई जोड़ी
इस फिल्म के जरिये 65 वर्षीय शॉन कॉनरी ने फिर से एक्शन हीरो का रोल किया और साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. एड हैरिस का जनरल हम्मेल इतना संतुलित था कि दर्शक उससे नफरत करते हैं लेकिन उसके मकसद से सहानुभूति रखते हैं. फिल्म में रियल नेवी सील्स को भी छोटी भूमिकाओं में दिखाया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गवर्नर बनने से पहले साढ़े चार साल तक पढ़ता रहा स्क्रिप्ट, एक्टिंग कोई मजाक नहीं', मनोज बाजपेयी

भारत में बना रीमेक
द रॉक को भारत में खूब पसंद किया गया था. 2003 में इसकी अनऑफिशल रीमेक कयामत बनी.  इसमें अजय देवगन, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अरबाज खान, इशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया और रिया सेन लील डोर में थे. फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशन और दीव में शूट किया गया. फिल्म के डायरेक्टर हैरी बावेजा थे. फिल्म ने 16 करोड़ के बजट में 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 

ओटीटी पर कहां देखें?
'द रॉक' (1996) भारत में फिलहाल किसी बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर फ्री/सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है.

Featured Video Of The Day
Faizal Khan से 'Khan Sir' बनने तक का सफर, Coachind King की अनसुनी दास्तां! | Patna | NDTV India
Topics mentioned in this article