लंदन में नया भारत! क्यों ब्रिटिश धरती पर दिल खोलकर पैसा लुटा रहे हैं भारतीय रईस?
Indian holding in London Real Estate: लंदन के रियल एस्टेट में भारतीयों का बड़ा धमाका! मेफेयर से क्रॉयडन तक भारतीयों ने अंग्रेजों को पछाड़ा. जानिए क्यों लंदन के घरों और होटलों पर दिल खोलकर पैसा लगा रहे हैं अमीर भारतीय.
लंदन का प्रॉपर्टी बाजार हमेशा से दुनिया भर के निवेशकों की पसंद रहा है, लेकिन आज इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल रही है. ब्रिटिश राजधानी लंदन में अब अंग्रेजों की तुलना में भारतीयों के पास भी संपत्तियां कम नहीं हैं. पॉश इलाकों जैसे मेफेयर (Mayfair) और मैरीलेबोन (Marylebone) से लेकर लंदन के बाहरी हिस्सों तक भारतीयों का खूब दबदबा है. अच्छे स्कूल, खुले स्थान और बजट के हिसाब से भारतीय अब नॉर्थ लंदन के हैरो (Harrow) से लेकर साउथ लंदन के क्रॉयडन (Croydon) और वेस्ट लंदन के हाउंसलो (Hounslow) तक छाए हुए हैं. आपकी दिलचस्पी ये जानने में हो सकती है कि इसके पीछे आखिर कौन-सी वजहें हैं. आइए जरा कुछ फैक्ट्स पर बात कर लेते हैं.
वजह सिर्फ आर्थिक नहीं
भारतीयों की इस बढ़ती दिलचस्पी के पीछे सिर्फ आर्थिक कारण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक सोच भी है. जिस देश ने कभी भारत पर शासन किया, वहां प्रॉपर्टी का मालिक होना आज स्थिरता, विरासत और सफलता का प्रतीक माना जाता है. भारत के रईस (High-net-worth individuals) अब अपने निवेश को सुरक्षित करने के लिए लंदन को सबसे बेहतर मान रहे हैं. चाहे एक कमरे का फ्लैट हो या करोड़ों के आलीशान विला, भारतीय निवेशक हर जगह खरीदारी कर रहे हैं. इसके पीछे बच्चों की शिक्षा, व्यापारिक रिश्ते, सुरक्षित रिटर्न और पारिवारिक विरासत बनाने की पुरानी संस्कृति है.
3-5 करोड़ के बजट में ढेरों विकल्प
ज्यादातर भारतीय खरीदार 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये (£290,000–£450,000) के बीच निवेश कर रहे हैं, जिसमें 1 से 3 बेडरूम वाले फ्लैट सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. लेकिन दायरा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. इसमें पहली बार विदेश गए प्रवासियों से लेकर वो रईस भी शामिल हैं जो लंदन के सबसे महंगे इलाकों में ऐतिहासिक संपत्तियां खरीद रहे हैं. अब भारतीय निवेशक सिर्फ घरों तक सीमित नहीं हैं, वे होटल, केयर होम (वृद्धाश्रम), स्टूडेंट हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में भी पैसा लगा रहे हैं ताकि अच्छी कमाई हो सके.

रसूख और समझदारी का संगम
लंदन की कुल आबादी का करीब 10% हिस्सा भारतीय मूल के निवासी हैं. बॉलीवुड सितारे, दिग्गज क्रिकेटर और राजनेता भी लंदन में घर होना जरूरी मानते हैं. वहां घर होना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि भारत में अपनी कामयाबी और रसूख दिखाने का एक जरिया भी है. हालांकि, भारतीय निवेशक सिर्फ दिखावे के लिए नहीं खरीदते. उनका ध्यान किराए से होने वाली कमाई और भविष्य में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों पर रहता है. लंदन के एक एजेंट का कहना है कि भारतीय 'पीढ़ियों के हिसाब से' निवेश करते हैं, इसलिए वे शॉर्ट-टर्म मुनाफे के बजाय पार्कों के पास के घर या खास पेंटहाउस जैसी संपत्तियों को पसंद करते हैं.
अब सवाल ये कि लंदन ही क्यों?
दरअसल, लंदन शिक्षा और बिजनेस का ग्लोबल हब है. यहां की अंग्रेजी भाषा और कानूनी व्यवस्था भारतीयों के लिए जानी-पहचानी है. क्यों.... क्योंकि ब्रिटिश भारत में दशकों रहें और हम भारतीयों ब्रिटिश इंग्लिश को ही फॉलो किया.
लंदन जाना बहुत दूर भी नहीं. दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों से 11-12 घंटे की फ्लाइट लेकर हम लंदन में होते हैं. ये इसे सुविधाजनक बनाती है. लंदन में निवेश करने वाले लोग, बीच-बीच में आसानी से पहुंचकर अपने निवेश की देखभाल कर सकते हैं.

बदलते बाजार और तकनीक का फायदा
अब भारतीय निवेशक पहले से ज्यादा रणनीतिक हो गए हैं. वे अब सिर्फ फ्लैट नहीं खरीदते, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ फंड और कंपनी स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हैं. महामारी के बाद कई कमर्शियल बिल्डिंग्स की कीमतें 30% तक गिरी हैं, जिसका फायदा उठाकर भारतीय निवेशक पुराने ऑफिसों को रेजिडेंशियल या स्टूडेंट हाउसिंग में बदल रहे हैं. साथ ही, अब AI प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर ऐसी संपत्तियों को खोजा जा रहा है जो सार्वजनिक रूप से लिस्टेड भी नहीं हैं.
पारिवारिक ट्रेंड और पीढ़ीगत निवेश
भारतीयों में एक साथ रहने और एक-दूसरे को फॉलो करने की प्रवृत्ति होती है. जब परिवार का एक सदस्य किसी खास इलाके में घर लेता है, तो दोस्त और रिश्तेदार भी वहीं आ जाते हैं. इससे लंदन के कई हिस्सों में खास भारतीय समुदाय बन गए हैं. इसके अलावा, दशकों पहले यूके गए भारतीयों की दूसरी और तीसरी पीढ़ी भी अब निवेश के फैसलों में हिस्सा ले रही है.
तो भई, कुल मिलाकर बात ये है कि...
लंदन वह सब कुछ देता है जिसकी एक भारतीय निवेशक तलाश करता है. बेहतरीन शिक्षा, कानूनी सुरक्षा और संपत्ति की सुरक्षा. चाहे कोई अपने करियर की शुरुआत में एक छोटा फ्लैट ले रहा हो या हाइड पार्क के सामने करोड़ों का पेंटहाउस, लंदन के रियल एस्टेट में भारतीयों की मौजूदगी आने वाले सालों में और भी मजबूत होने वाली है. हालांकि, महंगाई और बढ़ती लागत के कारण युवाओं के लिए घर खरीदना थोड़ा मुश्किल जरूर हुआ है, लेकिन यह उनका एक ऐसा सपना है जिसे वे आज भी पूरे जुनून के साथ देख रहे हैं.
-
12 दिन से भूख हड़ताल पर JNU छात्र; जेंडर न्यूट्रल वॉशरूम, ट्रांसजेंडर्स के लिए हॉस्टल सहित NTA से दूरी भी है डिमांड लिस्ट में
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. 3 अक्टूबर से JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा सहित 17 स्टूडेंट्स 'साबरमती टी पॉइंट' पर कई मांगों के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
-
रनवे भी नहीं, कामचलाऊ प्लेन... जब वायुसेना ने कश्मीर बचाने के लिए हथियारों से नहीं, जिगर से लड़ा था युद्ध
8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था. आज 94 साल हो गए हैं. ऐसे में जानते हैं वायुसेना के उस ऑपरेशन के बारे में जिसने कश्मीर को बचाया.
-
40 साल पहले जिस जुनून को दुनिया ने कहा 'पागलपन', आज उसी पर फ्रांसिस हैल्जेन को मिला फिजिक्स का नोबेल
फिजिक्स का नोबेल 2026 प्रोफेसर फ्रांसिस हैल्जेन को ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो की खोज और आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जरवेट्री की स्थापना में अहम योगदान के लिए मिला है. इस खोज ने ब्रह्मांड को समझने का नया रास्ता खोला है.
-
AMU में भी 'जंतर-मंतर', 17 दिन से भूख हड़ताल पर क्यों बैठे हैं यासिर, जबरन हटाने की कोशिश पर रात भर हंगामा
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 21 सितंबर से छात्रों का प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी है. उर्दू विभाग के यासिर फहद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और 18 छात्रों पर FIR दर्ज हुई है.
-
जब पाकिस्तान में घुसा भारतीय खुफिया जेट, स्पीड ऐसी कि कुछ कर न सकी पाक वायुसेना- पायलट ने पहली बार सुनाई कहानी
भारतीय वायु सेना के मिग 25 की कहानी जिसने पाकिस्तान और चीन की सीमा में घुसकर वहां से तय की गई जगहों की तस्वीरें लेकर आया था. लेकिन पड़ोसी देश उसका बाल भी बांका नहीं कर पाए थे.
-
बिखरा मलबा, अधूरी टूटी बिल्डिंग, छात्र गायब और दुकानदारों का धंधा चौपट... हादसे के एक महीने बाद ऐसा है सत्य निकेतन - ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने से हुई 7 मौतों के एक महीने बाद भी मौके पर मलबा पड़ा है, आधी टूटी इमारत से खतरा बरकरार है और 50 फीसदी छात्र इलाका छोड़ चुके हैं.
-
KVS-NVS शिक्षक भर्ती: जाति प्रमाण पत्र पर लगी शर्तों से अधर में लटका सैकड़ों का भविष्य, अभ्यर्थियों ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के 15 हजार पदों की शिक्षक भर्ती में OBC-NCL सर्टिफिकेट के लिए जारी की गई शर्त से हजारों अभ्यर्थियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है.
-
अगर चुनाव फिक्स हैं तो कांग्रेस बहिष्कार क्यों नहीं करती? राहुल के 'ध्यान भटकाने' वाले जवाब में कितना लॉजिक
चुनाव बॉयकॉट की जबरदस्त मांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' की तरफ से आई है. लेकिन क्या बॉयकॉट से कोई फायदा होता है? रिसर्च, उदाहरण और एक्सपर्ट्स का एनालिसिस हमें इस बारे में क्या बताते हैं, आइए जानते हैं.
-
हवा में टेरर, भारतीय पायलट बना फाइटर… समझिए Flydubai की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ था?
Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में एक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया. वह प्लेन को अपने कब्जे में लेना चाहता था, ताकि उसे क्रैश कर सके.
-
गांव की ताकत समझो और तरक्की करो- कारोबारियों ने समझ लिया वित्त मंत्री का मंत्र तो हो सकते हैं मालामाल
The Rural India Consumption Story: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनियों से गांव और ग्रामीण ग्राहकों पर फोकस करने को क्यों कहा? आइए, कंजप्शन, FMCG, ऑटो सेल्स, इनकम और क्रेडिट के आंकड़ों के आधार पर रुरल इंडिया की 'पावर' समझने की कोशिश करते हैं .