जरीन खान ने 'मुग़ल-ए-आजम' फिल्म के गाने पर दी शानदार परफॉरमेंस तो फैन्स रह गए हैरान, बोले- मधुबाला से कम नहीं थीं आप

इस वीडियो में वे क्लासिक फिल्म मुग़ल-ए-आजम के गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर डांस परफॉरमेंस देती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
जरीन खान का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म 'वीर' से साल 2010 में फिल्मों में कदम रखने वालीं जरीन खान इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रही हैं. सलमान के साथ काम करने के बाद जरीन कई फिल्मों में दिखाई दीं, लेकिन उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रहीं. फिल्म हेट स्टोरी 3 में अपने बेहद ग्लैमरस अंदाज से फैंस को सरप्राइज करने वालीं जरीन खान आजकल बेहद सिंपल लुक में स्पॉट की जा रही हैं. भले ही जरीन फिल्मों में अब ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वे खूब एक्टिव देखी जाती हैं. जरीन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों के संग जुड़ी रहती हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपना एक लेटेस्ट डांस वीडियो पोस्ट किया है, जो बहुत वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को जरीन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे क्लासिक फिल्म मुग़ल-ए-आजम के गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर डांस परफॉरमेंस देती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में जरीन जमीन पर बैठकर बड़े ही खूबसूरत तरीके से इस गाने पर डांस कर रही हैं. इस दौरान एक बार फिर जरीन ने अपने सिंपल लुक से सभी को हैरान किया. वीडियो में जरीन खान को आप स्काई ब्लू कलर के चिकनकारी कुर्ते और सफेद प्लाजो में देख सकते हैं. एक्ट्रेस पांव में घुंघरू बांध इस क्लासिक गाने पर जबरदस्त परफॉरमेंस दे रही हैं. 

जरीन खान के इस डांस वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "यह बहुत अच्छा है". तो एक अन्य ने लिखा है, "आप आज भी हमारी क्रश हैं". वहीं एक अन्य लिखते हैं, "मधुबाला से जरा भी कम नहीं लग रही थीं आप". इस तरह से लोग जरीन खान के इस लेटेस्ट डांस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

VIDEO:कार्तिक आर्यन का मुंबई में दिखा कूल अंदाज

Featured Video Of The Day
Bangladesh PM Oath Ceremony: Tarique Rahman बने नए PM, भारत आ रहे 114 Rafale | Syed Suhail