Toxic Teaser Reactions: टॉक्सिक टीजर में यश ने खेली खून की होली, सिखा रहे हैं तमीज, फैन्स बोले- बॉक्स ऑफिस का बाप

Toxic Teaser Social Media Reaction: टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Toxic Teaser देखने के बाद क्या कह रहे फैन्स
Social Media
नई दिल्ली:

2026 की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म के टीजर ने फैन्स को खासा इम्प्रेस किया है. इसका एक्शन, स्टोरी लाइन और फिल्म की फील सबकुछ अलग है. डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने साबित कर दिया है वह एक्शन की दुनिया में नई धुरंधर साबित होने वाली हैं. एक एक सीन आपको टीजर पर रुके रहने और इसे लगातार देखने को मजबूर करता है. हां अगर आप कमजोर दिल के हैं और एक्शन से परहेज करते हैं तो टॉक्सिक का टीजर आपके लिए नहीं है. 

सोशल मीडिया पर टॉक्सिक के बल्ले बल्ले

यश फैन्स को टॉक्सिक का टीजर बेहद पसंद आया और इसका सबूत हमें यूट्यूब पर कमेंट सेक्शन में साफ नजर आता है. एक ने लिखा, रॉकी का स्वैग और टॉक्सिक की डार्कनेस मतलब यशवर्स. एक ने लिखा, यश कहते है दुनिया मेरी सल्तनत है. एक ने कमेंट किया, आ गया बॉक्स ऑफिस का मॉन्स्टर. एक ने लिखा, यश से इस तरह के सीन की उम्मीद नहीं थी. एक ने लिखा, रॉकी भाई ऑन भाई ऑन फायर.

बता दें कि यश और गीतू मोहनदास की कलम से निकली और गीता मोहनदास के डायरेक्शन में सजी टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है. इसके डब वर्जन हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम जिसमें कई भाषाओं में रिलीज होंगे, यानी फिल्म का असर सीधा ग्लोबल स्टेज पर है. वेंकट के. नारायण और यश द्वारा KVN प्रोडक्शंस व मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमा में दस्तक देगी. इसी दिन आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही धुरंधर 2 भी रिलीज होने जा रही है. इस झलक से साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च का दिन काफी भारी होने वाला है. देखना होगा कि कलेक्शन की रेस में कौन असली धुरंधर बनकर उभरता है.

Featured Video Of The Day
MP Stone Pelting News: Jabalpur में दो गुटों में बवाल और पत्‍थराव, मंदिर में मारपीट को लेकर भिड़े लोग