सिकंदर के साथ सलमान खान ने तोड़ा अपनी ही 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, आप भी कहेंगे भाई का जलवा कायम है

सलमान खान की फिल्मों को इतनी ग्रैंड ओपनिंग क्यों मिलती है. अगर सिकंदर देखने के बाद आपके मन में ये सवाल है तो यहां है वजह.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sikandar Record Breaking Collection: सलमान खान हैं बॉक्स ऑफिस का लकी चार्म
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान एक ऐसा नाम हैं जिसे दर्शक दशकों से बड़े पर्दे पर देख रहे हैं. अगर उन्हें बेहतरीन डायरेक्टर और दमदार स्क्रीनप्ले मिले तो वह अपने असली रंग में नजर आ सकते हैं. उनका स्टारडम इतना जबरदस्त है कि दर्शकों पर उसकी गहरी पकड़ बनी हुई है. उनके फैंस इतने वफादार हैं कि कंटेंट कैसा भी हो उनकी फिल्मों को जबरदस्त ओपनिंग मिलती ही है. ‘सिकंदर' रिलीज से पहले ही ₹165 करोड़ का बिजनेस कर चुकी थी!

सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘सिकंदर' ने रिलीज से पहले ही ₹165 करोड़ की कमाई कर ली थी, जो इसके नॉन-थिएट्रिकल राइट्स (डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक) की सेल्स से हुई थी.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹54 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग

फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इंडिया और ओवरसीज मिलाकर ‘सिकंदर' ने ₹54 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग की. रिलीज से पहले ही फिल्म को जबरदस्त बज मिला था और अब बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है.

सलमान की फिल्मों को क्यों मिलती है जबरदस्त ओपनिंग?

मास अपील: सलमान की फैन फॉलोइंग हर वर्ग और उम्र में है जिससे उनकी फिल्में बड़े पैमाने पर दर्शकों को अपनी तरफ खींचती हैं.

Advertisement

ईद रिलीज फैक्टर: ईद पर उनकी फिल्में फेस्टिव ब्लॉकबस्टर के तौर पर देखी जाती हैं.

पैन-इंडिया और ग्लोबल फैनबेस: उनकी फिल्में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में देखी जाती हैं.

एक्शन और मसाला एंटरटेनमेंट: सलमान की फिल्मों में दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग और फैमिली एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का होता है.

‘सिकंदर' से फिर होगा बॉक्स ऑफिस धमाका?

फिल्म के पहले दिन ₹30-40 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन सलमान ने इससे भी बड़ा कलेक्शन करते हुए फिर साबित कर दिया कि उनका स्टारडम कम होने वाला नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सिकंदर' कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है!

Advertisement

सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में

टाइगर 3 (2023) – ₹44.50 करोड़
भारत (2019) – ₹42.30 करोड़
प्रेम रतन धन पायो (2015) – ₹40.35 करोड़
 सुल्तान (2016) – ₹36.54 करोड़
टाइगर जिंदा है (2017) – ₹34.10 करोड़

सलमान खान की स्टारपावर आने वाले समय में भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी, जिसका सबसे बड़ा सबूत उनकी हर साल बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बनने वाली फिल्में हैं.

Featured Video Of The Day
US Strikes Iran: Trump ने Kharg Island पर किया हमला, Middle East Conflict में World War 3 का खतरा?