बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का इंडस्ट्री में सिक्का चलता है. ऐसा कहा जाता है कि वह जिसका चाहे करियर बना या बिगाड़ सकते हैं. सलमान खान ही क्यों उनका पूरा परिवार बॉलीवुड में जाना जाता है और लोग उनकी बहुत इज्जत भी करते हैं. सलीम खान की विरासत को अब उनके तीनों बेटे आगे बढ़ा रहे हैं. यूं तो सलीम खान घर के मुखिया हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घर में कोई ऐसा भी है जिसकी सलीम खान से भी अधिक चलती है. अब आप इस बात से इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि जब एक बार सलीम खान ने उस शख्स को डांट दिया तो उनकी पत्नी ने 6 महीने तक उनसे बात नहीं की थी.
कौन है वो शख्स?
हम बात कर रहे हैं गंगाराम की. गंगाराम, सलमान खान के घर के सबसे पुराने स्टाफ हैं, जो सलीम खान की पत्नी यानी सलमान खान की मां सलमा खान के साथ दहेज में आए थे. सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान ने कपिल शर्मा के शो पर एक बार गंगाराम को दर्शकों से मिलवाया और उनके बारे में दिलचस्प बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि वह गंगाराम के सामने बड़े हुए हैं और घर में उनकी एक खास जगह बन चुकी है.
सलीम और सोहेल ने सुनाया किस्सा
सलीम खान ने कहा कि गंगाराम घर में इतने अहम है कि एक बार जब मैंने उसे डांट दिया था तो मेरी बीवी ने मुझसे 6 महीने तक बात नहीं की थी. वहीं सोहेल खान ने बताया कि एक बार जब मैंने घर पर फोन किया तो गंगाराम ने फोन उठाया. मैंने पूछा, डैड घर पर है. उसने कहा- कौन? मैंने फिर पूछा डैड घर पर हैं? वह फिर बोले कौन. ऐसे तीन बार पूछने के बाद वह बोले, कौन तेरा बाप, हां बुलाता हूं. सोहेल हंसते हुए बोले- ऐसा मुझे कभी किसी ने नहीं कहा.
गंगाराम का अनोखा टैलेंट
कपिल शर्मा के शो में अरबाज खान ने बताया कि गंगाराम बहुत ही टैलेंटेड हैं. वह खड़े-खड़े सो जाते हैं. उन्हें बस किसी भी चीज का सहारा चाहिए, चाहे वह दीवार हो या पेड़ वह बदन टिकाते हैं और सो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: VIDEO: पिता सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल भागती हुई पहुंचीं अलवीरा, फैंस करने लगे सलामती की दुआ